Patna: पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, आज सांसद पप्पू यादव की होनी है पेशी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Patna Civil Court Bomb Threat: आज एक बार फिर पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इससे हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया. कोर्ट में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सिविल कोर्ट के तीनों गेट बंद कर दिए और किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई. अज्ञात व्यक्ति ने मेल के जरिए पूरे भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी है.

जानकारी मिलते ही पहुंची टीम

इस घटना की जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई. पूरे कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली जा रही है. फिलहाल अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है.

चार दिन में तीसरी बार पटना सिविल कोर्ट को बम की धमकी

पटना सिविल कोर्ट को चार दिन में तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है. आज गुरुवार (12 फरवरी) को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की दो मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है. कल भी धमकी मिली थी, इसलिए पप्पू यादव की पेशी नहीं हो पाई थी और सुनवाई टल गई थी.

मालूम हो कि बुधवार को भी उनकी पेशी सिविल कोर्ट में निर्धारित थी और इन दोनों मामलों में जमानत याचिकाओं पर सुनवाई होनी थी. लेकिन उसी दिन कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद एहतियातन अदालत परिसर खाली करा लिया गया था और सुनवाई स्थगित कर दी गई थी.

बुद्धा कॉलोनी थाना में दर्ज सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले और कोतवाली थाना में वर्ष 2017 के एक मामले में उनकी नियमित जमानत याचिकाएं लंबित हैं. इन मामलों में सुनवाई नहीं हो पाने के कारण पुराने मामले में जमानत मिलने के बावजूद उन्हें पटना के बेऊर जेल भेजा गया था.

अब एक बार फिर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. इसी बीच आज प्रस्तावित सुनवाई को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है. अदालत और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके.

Latest News

यूएस में 60 साल बाद फिर ‘मांस खाने वाला कीड़े’ का खौफ, अमेरिकी सरकार छोड़ेगी 60 करोड़ बांझ मक्खियां

Flesh-Eating Parasites: अमेरिका में 60 साल बाद फिर से एक ऐसा खतरनाक कीड़ा सामने आया है जिसे “मांस खाने...

More Articles Like This