पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के ​विजेता BJP पार्षदों से की मुलाकात, चाय पर ऐसे हुई चर्चा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BJP Kerala Victory: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर केरल के भाजपा के पंचायत, नगरपालिका और निगम प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस बैठक में तिरुवनंतपुरम नगर निगम के सदस्य भी शामिल रहे, जहां पार्टी ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया.

तिरुवनंतपुरम में ऐतिहासिक जीत पर चर्चा

पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि तिरुवनंतपुरम निगम में भाजपा को मिली जीत बहुत खास है. उन्होंने विभिन्न विषयों पर बात की. मुख्य रूप से लोगों से भाजपा का जुड़ाव कैसे बढ़ाया जाए, अच्छे शासन को आगे बढ़ाया जाए और ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बेहतर बनाया जाए, इस पर फोकस रहा. प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल के लोग LDF और UDF से थक चुके हैं. अब वे भाजपा-NDA की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं.

भाजपा-NDA के चुने हुए लोग जमीनी स्तर पर करें काम

पीएम मोदी ने निर्वाचित सदस्यों से कहा कि भाजपा-NDA के चुने हुए लोग जमीनी स्तर पर काम करें. लोगों की समस्याओं को समझें और उनका समाधान करें. उन्होंने जोर दिया कि पार्टी को लोगों के बीच और मजबूत होना है. अच्छे कामों से ही विश्वास बढ़ेगा और विकास तेज होगा.

बैठक में पीएम मोदी ने उन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन किया जिन्होंने सालों से पार्टी बनाने में मेहनत की. उन्होंने कहा कि इन निस्वार्थ प्रयासों की वजह से ही केरल में भाजपा बढ़ी है. आने वाले समय में पार्टी और तेजी से आगे बढ़ेगी. प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया.

केरल में बढ़ती जा रही भाजपा की ताकत

केरल में भाजपा की यह जीत पार्टी के लिए बड़ा संकेत है. तिरुवनंतपुरम जैसे महत्वपूर्ण जगह पर सफलता मिलने से पूरे राज्य में उत्साह है. प्रधानमंत्री की यह बैठक पार्टी को और मजबूती देने वाली है. बैठक में मौजूद सदस्यों ने खुशी जताई और भविष्य के लिए योजनाएं साझा कीं.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर बैठक की तस्वीरें साझा कीं. इनमें सभी प्रतिनिधि साथ में खड़े दिख रहे हैं. यह मुलाकात केरल में भाजपा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. पार्टी अब जमीनी स्तर पर और सक्रिय होगी.

Latest News

चीन के सहारे अंतरिक्ष जाएंगे पाकिस्तानी, ड्रैगन के स्पेस स्टेशन से होंगे रवाना, PAK सेना ने किया ऐलान

New Delhi: अब चीन के कंधे पर बैठकर पाक‍िस्‍तानी अंतर‍िक्ष जाने का प्‍लान बना रहे हैं. पाकिस्तान के दो...

More Articles Like This