बिश्नोई गैंग के खास गुर्गे हैरी बॉक्सर ने दी रणवीर सिंह को धमकी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया बड़ा खुलासा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ranveer Singh: फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में एक के बाद एक बड़े खुलासे करने के बाद अब मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में बड़ी जानकारी हासिल की है.

बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर

मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी भेजकर एक करोड़ रुपए की वसूली मांगी थी. क्राइम ब्रांच घटना की मजबूती से जांच करने के लिए और सबूत भी जुटा रही है.

पैसे ऐंठने के लिए Ranveer Singh को बनाया निशाना

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह के केस में मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि प्राथमिक जांच में व्हाट्सएप वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है, हालांकि इससे जुड़े अन्य साक्ष्यों को क्राइम ब्रांच इकट्ठा करने में जुटी है. पुष्टि के लिए क्राइम ब्रांच ने व्हाट्सएप वॉयस नोट को फॉरेंसिक में भेजा है और इसका रिपोर्ट आना बाकी है. पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया और फिर डराने और पैसे ऐंठने के लिए अभिनेता को निशाना बनाया गया.

फोन पर वाइस नोट के जरिए दी गई धमकी

अभिनेता को सीधे तौर पर धमकी नहीं दी गई, बल्कि उनके मैनेजर के फोन पर वाइस नोट के जरिए पैसों की डिमांड की गई, जिसके बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है. मामले में पूरी जांच और अहम सुराग जुटाने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेता के मैनेजर का तीन दिनों पहले बयान दर्ज किया और धमकी भेजने में इस्तेमाल हुए वीपीएन नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की गई, जिसकी लोकेशन देश के बाहर की है.

आयुष शर्मा के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया गया

लोकेशन का सटीक जानकारी के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है. इंटरपोल की मदद से ये जानने में आसानी होगी कि मैसेज भेजने वाले की असल लोकेशन क्या है. बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया है. मुंबई क्राइम ब्रांच का मानना है कि पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग और बाद में रणवीर सिंह को धमकी मिलना, दोनों की एक- दूसरे से जुड़े हुए हैं. रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह दोनों ही इंडस्ट्री के करीबी माने जाते हैं और दोनों ने साथ में की फिल्मों में काम भी किया है.

ये भी पढ़ें- मशहूर एक्टर का महज 48 साल की उम्र में निधन, कैंसर ने ली जान, हॉलीवुड में शोक की लहर

Latest News

नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता विंध्यवासिनी कुमार, डॉ. दिनेश शर्मा ने साझा किया उनका अंतिम वीडियो

Vindhyavasini Kumar Passes Away: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य विंध्यवासिनी कुमार...

More Articles Like This