बेंजामिन नेतन्याहू से लेकर मोसाद चीफ तक…ईरान ने पहली बार जारी की हिटलिस्ट

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran hit list: अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान का तनाव जारी है. इसी बीच ईरान ने पहली बार हिटलिस्ट जारी की है. इस लिस्‍ट में उन लोगों के नाम शामिल है, जिन्‍हें ईरान सबसे पहले मारना चाहता है. खास बात ये है इस लिस्‍ट में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का नाम सबसे ऊपर है.

ईरान सरकारी मीडिया ने जिन लोगों ने नाम जारी किए हैं, उनमें नेतन्‍याहू के अलावा मोसाद चीफ डेविड बर्निया, डिफेंस मिनिस्टर इसराइल काट्ज़, आईडीएफ चीफ इयल ज़मीर, एयरफोर्स चीफ तोमर बार, मिलिट्री इंटेलिजेंस चीफ श्लोमी बाइंडर और ऑपरेशन चीफ इत्ज़ीक़ कोहेन का नाम शामिल हैं. हालांकि, ईरान ने यह नहीं बताया है कि इन लोगों को कब टारगेट पर लिया जाएगा.

नेतन्याहू के US दौरे के बाद हिटलिस्ट जारी

बता दें पहले ये लिस्‍ट इजरायल जारी करता था, लेकिन पहली बार ईरान ने भी यह लिस्‍ट जारी की है. बता दें कि ईरान ने हिटलिस्ट इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अमेरिकी दौरे के तुरंत बाद जारी की गई है. 11 फरवरी को नेतन्याहू अमेरिकी दौरे पर गए थें जहां उन्‍होंने व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई.

नेतन्‍याहू से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अभी ईरान से समझौते की बात करेगा. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- हम अभी बातचीत करेंगे. इसके बाद देखते हैं क्या होता है?

जून 2025 में इजराइल ने चलाया था ऑपरेशन

बता दें कि जून 2025 में इजराइल ने ईरान के खिलाफ रायजिंग लॉयन के नाम से एक ऑपरेशन की शुरुआत की थी, जिसका मकसद ईरान के परमाणु ठिकानों को ध्‍वस्‍त करना था. ऑपरेशन में इजराइल ने ईरान के एक दर्जन परमाणु वैज्ञानिक समेत सेना के कई शीर्ष अधिकारियों की हत्या कर दी. जिनमें IRGC के चीफ हुसैन सलामी, ईरान सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी और IRGC एयर फोर्स चीफ अमीर अली हाजीजादेह का नाम प्रमुख था.

इसे भी पढ़ें:-अप्रैल में जिनपिंग से मिलने चीन पहुंचेंगे ट्रंप, बोले-वह भी साल के आखिर में आएंगे अमेरिका

Latest News

PNB Soldierthon 2026: जवानों के सम्मान में दौड़ी दिल्ली, जनरल वीके सिंह ने दिया खास संदेश

PNB Soldierthon 2026: अगर देश को आगे बढ़ाना है और सबको साथ लेकर चलना है, तो फिटनेस बहुत जरूरी...

More Articles Like This