वैलेंटाइन-डे पर वारदातः कार में मिली युवक-युवती की लाश, दोनों को लगी है गोली

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Noida Crime: यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले से सनसनी फैलाने वाली घटना सामने आई है. यहां वैलेंटाइन डे के मौके पर नोएडा में कार के अंदर एक लड़के और लड़की का शव मिला है. दोनों को गोली लगी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना की जांच में जुटी हैं.

सूत्रों के अनुसार, पुलिस की शुरूआती जांच में लगता है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली.

लड़के के हाथ में पिस्टल मिली

लड़के के हाथ में पिस्टल मिली है, जिससे पुलिस ने ये आशंका जताई है. पुलिस की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है. ये पूरी घटना नोएडा सेक्टर-39 की है. पुलिस की टीम ने कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है.

पुलिस द्वारा की गई पहचान के मुताबिक, मृतक युवक त्रिलोकपुरी, दिल्ली का रहने वाला सुमित और युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है. कार से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या और आत्महत्या इसी पिस्टल से की गई है.

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला एक प्रेम प्रसंग का लग रहा है. ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अनबन या विवाद के चलते सुमित ने पहले रेखा की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली का निशाना बना लिया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This