ईरान में इस्लामी शासन का अंत करने के प्रयास में जुटे ट्रंप! बोले-‘इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता…’

Must Read

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान में इस्लामी शासन का अंत करने के प्रयास में जुटे हुए हैं. ईरान में इस्लामी शासन के अंत के प्रयासों के बारे में पत्रकारों द्धारा पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता. वे 47 सालों से सिर्फ बातें कर रहे हैं. ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है.

सैन्य कार्रवाई की जाए अथवा नहीं?

अमेरिकी प्रशासन इस बात पर विचार कर रहा है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जाए अथवा नहीं? ट्रंप ने ये टिप्पणियां उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में सैनिकों से मुलाकात के तुरंत बाद कीं. इससे पहले उन्होंने दिन में पुष्टि की थी कि वह ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के लिए पश्चिम एशिया में दूसरा विमानवाहक पोत तैनात कर रहे हैं.

पहले से ही अमेरिकी युद्धपोत मौजूद

ट्रंप ने पहले कहा था कि दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत USS जेराल्ड आर. फोर्ड को कैरेबियाई सागर से पश्चिम एशिया भेजा जा रहा है, वहां पहले से ही अमेरिकी युद्धपोत और सैन्य हथियार मौजूद हैं. यह तैनाती ऐसे समय में की जा रही है, जब कुछ ही दिन पहले ट्रंप ने संकेत दिया था कि ईरान के साथ एक और दौर की वार्ता जल्द हो सकती है. हालांकि ये वार्ताएं नहीं हो सकीं.

अमेरिकी मध्यस्थों के साथ भी बातचीत

इस सप्ताह तेहरान के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने ओमान और कतर का दौरा किया और वहां अमेरिकी मध्यस्थों के साथ भी बातचीत की. अमेरिकी राष्ट्रपति ने दूसरे विमानवाहक पोत के बारे में संवाददाताओं से कहा कि अगर हम कोई समझौता नहीं कर पाए तो हमें इसकी जरूरत पड़ेगी. उन्होंने कहा कि यह बहुत जल्द रवाना होगा.

हमले से भड़क सकता है क्षेत्रीय संघर्ष

अरब देशों ने पहले ही चेतावनी दी है कि किसी भी हमले से क्षेत्रीय संघर्ष भड़क सकता है. खासकर ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया अब भी गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध के प्रभाव से उबरने की कोशिश कर रहा है. ईरान में पिछले महीने देशव्यापी विरोध-प्रदर्शनों पर की गई कार्रवाई में मारे गए हजारों लोगों की याद में ईरान में 40 दिन के शोक की अवधि शुरू हो रही है.

इसे भी पढ़ें. वैलेंटाइन-डे पर वारदातः कार में मिली युवक-युवती की लाश, दोनों को लगी है गोली

Latest News

20 September 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 20 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. जानें आज का पूरा पंचांग, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रमा की स्थिति.

More Articles Like This