Karnataka Accident: रफ्तार की मार, KSRTC बस से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karnataka Accident: कर्नाटक से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां बेंगलुरु में एक हाई स्पीड कार की बस से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है.

डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चली गई कार

पुलिस ने रविवार को बताया कि शहर के बाहरी इलाके नेलमंगला के पास शनिवार की आधी रात के बाद तेज रफ्तार एक कार और केएसआरसीटी बस की टक्कर हो गई. बेंगलुरु की ओर जा रही कार कथित तौर पर डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चली गई और फिर सामने से आ रही एक बस से टकरा गई.

पुलिस के अनुसार

पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया.

घटना को लेकर अधिकारी यह कयास लगा रहे हैं कि शायद कार की रफ्तार तेज होने की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ. मृतकों की 17-22 साल के बीच थी. हालांकि, बस में सवार सभी 43 यात्री बाल-बाल बच गए. किसी को चोट नहीं आई. मदनायकनहल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.

मृतक की मां ने बताया

जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस कार्तिक रेड्डी ने कहा कि एक्सीडेंट के कारण की जांच की जाएगी और यह भी देखा जाएगा कि कार के चालक और उसमें बैठे लोगों ने शराब पी थी या नहीं. उन्होंने कहा, “हमने ब्लड सैंपल इकट्ठा किए हैं और उन्हें टेस्ट के लिए एफएसएल भेज दिया है. उनका बैकग्राउंड भी वेरिफाई किया जा रहा है.” मरने वालों में से एक की मां ने बताया कि उनके बेटे ने उनसे कहा था कि वह मंदिर जा रहा है और देर हो जाएगी. उन्होंने कहा, “मैंने एक बेटा खो दिया है, जो बड़ा हो गया था. वह सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा था. वे (सभी मरने वाले) दोस्त हैं, मुझे नहीं पता कि कार किसकी है.”

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This