China Explosion: चीन में लूनर न्यू ईयर से पहले पटाखा दुकान में धमाका, लगी आग, आठ लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Explosion: लूनर न्यू ईयर से पहले चीन के झांगसु प्रांत में एक पटाखा दुकान में धमाके बाद भीषण आग लग गई. इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं. यह हादसा लूनर न्यू ईयर (चाइनीज स्प्रिंग फेस्टिवल) से ठीक रविवार को हुआ.

अधिकारियों के मुताबिक

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इस धमाके का कारण एक निवासी द्वारा दुकान के पास पटाखे गलत तरीके से फोड़ना था. एक बयान में डोंगहाई काउंटी सरकार ने यह जानकारी दी. हालांकि उन्होंने और विवरण नहीं बताया.

निगरानी बढ़ाने की चेतावनी

इस धमाके के बाद आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने सभी क्षेत्रों को आग, पटाखों की बिक्री, उत्पादन, परिवहन और उपयोग की निगरानी बढ़ाने की चेतावनी दी है. मंत्रालय ने कहा कि दुकानों के आसपास पटाखों का परीक्षण पूरी तरह से प्रतिबंधित होना चाहिए और स्थानीय सरकारों से कहा कि वे सुरक्षा की कमजोरियों को पहचान कर उन्हें दूर करें, ताकि जनता सुरक्षित, मंगलमय और खुशहाल स्प्रिंग फेस्टिवल मना सके.

लूनर न्यू ईयर की रात को पटाखे जलाना एक प्राचीन परंपरा

मालूम हो कि चीन में लूनर न्यू ईयर की रात को पटाखे जलाना एक प्राचीन परंपरा है. हाल के वर्षों में कई जगहों पर प्रदूषण को रोकने और सुरक्षा कारणों से पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. हालांकि, पिछले वर्ष कुछ सरकारों ने प्रतिबंधों में ढील देते हुए पटाखों को कुछ क्षेत्रों में वापस अनुमति दी थी. इस वर्ष लूनर न्यू ईयर मंगलवार को मनाया जाएगा और यह चीनी ज्योतिष के मुताबिक, घोड़े के वर्ष की शुरुआत करेगा.

Latest News

सिर्फ सजावट ही नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, घर के वातावरण को भी बनाए बेहतर

Snake plant: आजकल लोग अपने घरों और आफिसो को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के इनडोर...

More Articles Like This