जीत भारत की, जश्न मना रहा बलूचिस्तान, लोगों ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

Must Read

T20 World Cup : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज की. भारत की जीत का जश्‍न पूरे दुनिया में देखने को मिल रहा है. इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो बलूचिस्तान का बताया जा रहा है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ युवक भारत की जीत के बाद जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कोलंबो में भारत से पाकिस्तान की करारी हार के बाद पूरे पाकिस्तान में गम छा गया और मातम जैसा माहौल देखने को मिला. इसके साथ ही भारत की जीत के बाद बलूचिस्तान से जश्न की कई खबरें सामने आईं. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भारत की जीत पर उत्साहित बलूच युवा सड़कों पर उतरकर पारंपरिक अंदाज में डांस करते और खुशियां मनाते दिखे.

भारतीय फैंस के लिए गर्व और उत्साह से भरा समय

बता दें कि यह वीडियो बलूचिस्तान से जुड़े एक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है. इसमें दिखाया जा रहा है कि युवक टीम इंडिया की जीत पर झूमते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इसने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता के बीच एक नया राजनीतिक और सामाजिक नैरेटिव खड़ा कर दिया है. इसके साथ ही भारतीय फैंस के बीच यह वीडियो गर्व और उत्साह से भर देने वाला है.

कोलंबो से लेकर बलूचिस्तान तक भारत की जीत का जश्‍न

जानकारी के मुताबिक, दरअसल एक तरफ क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी तो वहीं दूसरी तरफ बलूचिस्तान जैसे क्षेत्रों से सामने आए इन वीडियो ने पाकिस्तान के लिए जख्म पर नमक का काम किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबो से लेकर बलूचिस्तान तक भारत की जीत का ये जश्न बताता है कि टीम इंडिया का दबदबा सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की भावनाओं से भी जुड़ा है.

इसे भी पढ़ें :- Rajpal Yadav: दिल्ली हाईकोर्ट से राजपाल यादव को राहत, मिली जमानत, चुकाने पड़े इतने करोड़

Latest News

Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तनी एकादशी का व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Parivartini Ekadashi 2026: वैसे तो हिंदू धर्म में हर माह पड़ने वाली एकादशी तिथि का महत्व है, लेकिन भाद्रपद...

More Articles Like This