AI Impact Summit में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलर करिस

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

AI Impact Summit 2026: एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलर करिस इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचे हैं. युवा और खेल मंत्री रक्षा खडसे ने एयरपोर्ट पर एस्टोनियाई राष्ट्रपति का स्वागत किया. विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी दी.

स्पोर्ट्स मिनिस्टर ने किया स्वागत AI Impact Summit 2026

एमईए की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया, “एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलर कैरिस इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे. एयरपोर्ट पर यूथ अफेयर्स और स्पोर्ट्स मिनिस्टर रक्षा खडसे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरे से इंडिया-एस्टोनिया के पुराने रिश्ते और मजबूत होंगे.”

भारत-एस्टोनिया के बीच बढ़ती साझेदारी को दिखाता है उनका दौरा

रक्षा खडसे ने एस्टोनियाई राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर एक्स पर लिखा, “इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत आने पर एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलार करिस का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उनका दौरा डिजिटल गवर्नेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनोवेशन से होने वाली ग्रोथ के क्षेत्र में भारत और एस्टोनिया के बीच बढ़ती साझेदारी को दिखाता है.”

16 फरवरी को पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

बता दें, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को भारत-एआई इम्पैक्ट समिट और भारत एक्सपो समिट का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने लिखा, “भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया. नवाचारों, शोधकर्ताओं और तकनीक के शौकीनों के बीच होने से एआई, इंडियन टैलेंट और इनोवेशन की जबरदस्त क्षमता की झलक मिलती है. हम सब मिलकर न सिर्फ भारत के लिए बल्कि दुनिया के लिए भी समाधान बनाएंगे!”

इमैनुएल मैक्रों भी पहुंच चुके हैं मुंबई

दूसरी ओर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मुंबई पहुंच चुके हैं और 19 फरवरी को इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. भारत रवाना होने से पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने एक्स पर लिखा था, “भारत के रास्ते में! हमारी रणनीतिक साझेदारी को और आगे ले जाने के लिए मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन. मेरे साथ हैं बिजनेस लीडर्स और आर्थिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और डिजिटल योद्धा जो भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को असली, ठोस जिंदगी देते हैं. साथ मिलकर, हम अपने सहयोग को और भी आगे बढ़ाएंगे. कल मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी!”

विदेश मंत्रालय ने मैक्रों का किया स्वागत

वहीं विदेश मंत्रालय ने मैक्रों का स्वागत करते हुए लिखा, “एक मजबूत भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की ओर! फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का गर्मजोशी से स्वागत. महाराष्ट्र और गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने मुंबई एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरे के दौरान, पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय मीटिंग करेंगे. दोनों लीडर भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 लॉन्च करेंगे. यह दौरा वाइब्रेंट इंडिया-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और रफ्तार देगा.”

ये भी पढ़ें- पत्नी के साथ भारत पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, आज PM Modi से करेंगे मुलाकात

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This