T20 विश्व कप में कनाडा के बल्लेबाज ने रचा इतिहास, शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने युवराज सामरा

Must Read

CAN vs NZ: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सामरा ने अपने कारनामें से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. युवराज अब T20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी ठोकने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं. जिससे 12 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है. चेन्नई में न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच खेले जा रहे मुकाबले में ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है.

कनाडा की टीम ने किया शानदार आगाज

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा की टीम ने शानदार आगाज किया. युवराज सामरा और कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने तूफानी अंदाज में पारी का आगाज किया और 50 रन सिर्फ 6 ओवर में स्कोरबोर्ड पर लगा दिए. इसके बाद दोनों युवा ओपनर ने मिलकर 13 ओवर में 100 रनों का स्कोर पार कर लिया.

शतक जड़ते हुए रच दिया नया इतिहास

इसके बाद 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर वो पल आया, जिसने 19 साल के युवराज सामरा का नाम इतिहास दर्ज करा दिया. युवराज ने 17वें ओवर का चौके से अंत करते हुए शानदार शतक जड़ा. उन्होंने महज 58 गेंदों पर अपना शतक जड़ते हुए नया इतिहास रच दिया. T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी 20 साल से कम उम्र के बल्लेबाज ने सैकड़ा जड़ने का कमाल किया है.

पाक के शहजाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त

युवराज ने पाकिस्तान के अहमद शहजाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किया. अहमद शहजाद ने 2014 में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 22 साल 127 दिन की उम्र में शतक जड़ने का कारनामा किया था. अब युवराज सामरा ने महज 19 साल और 141 दिन की उम्र में सेंचुरी जड़ते हुए अहमद शहजाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है.

पॉल स्टर्लिंग का कीर्तिमान ध्वस्त

युवराज सामरा T20 वर्ल्ड कप ही नहीं बल्कि ICC इवेंट्स में भी सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने आयरलैंड के स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग का कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की.

इसे भी पढ़ें. नालंदा में हादसा: डिवाइडर से टकराई हाई स्पीड कार, तीन चचेरे भाइयों की मौत, एक गंभीर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This