Spain Apartment Fire: स्पेन में हादसा, अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Spain Apartment Fire: उत्तर-पूर्वी स्पेन में एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई. रीजनल इमरजेंसी सर्विसेज से मिली जानकारी के अनुसार, इस आग में झुलसकर पांच लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हैं.

अधिकारियों ने सोमवार की देर रात इस घटना के बारे में जानकारी दी. कैटालोनिया पुलिस ने कहा कि मरने वाले पांचों लोग जवान थे और वे बिल्डिंग में नहीं रहते थे.

एक बयान में कैटालोनिया के रीजनल अधिकारियों ने बताया कि बार्सिलोना के उत्तर में 21,000 की आबादी वाले शहर मान्लेउ में पांच मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक के स्टोरेज रूम में आग लगी.

अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है. लोग स्टोरेज रूम से बाहर क्यों नहीं निकल पाए, इस बात का भी पता नहीं चला है. इस घटना में लोगों के शव इतनी बुरी तरह जल गए कि अभी तक उनकी पहचान भी नहीं हो पाई है और पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

कैटालोनिया के रीजनल लीडर, साल्वाडोर इल्ला ने X पर मृतकों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पांच लोगों की मौत पर दुख जताया.

इमरजेंसी सर्विस ने आज मंगलवार को जानकारी दी कि घायलों में से चार को बाद में हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई. वहीं एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी. कैटलन पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This