Sensex opening bell: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, दबाव में कारोबार करते दिखें मिडकैप और स्‍मॉलकैप

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला. इस दौरान सेंसेक्स 17 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 82,434 और निफ्टी 10 अंक की कमजोरी के साथ 25,444 पर था.   शुरुआती कारोबार में बाजार को संभालने का काम डिफेंस और पीएसयू बैंक कर रहे थे.

सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसई, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी मेटल गेनर्स थे. दूसरी तरफ निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी फार्मा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी ऑटो में दबाव के साथ कारोबार हो रहा था.

दबाव में कारोबार करता दिखा मिडकैप और स्‍मॉलकैप

मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव के साथ कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 47 अंक की कमजोरी के साथ 59,180 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 57 अंक की गिरावट के साथ 16,963 पर था.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, बीईएल, एनटीपीसी, एचयूएल, टाइटन, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स थे. इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, इटरनल, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, एमएंडएम, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे.

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है. टोक्यो, हांगकांग, जकार्ता और बैंकॉक लाल निशान में थे, जबकि सोल हरे निशान में था. अमेरिका के शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के बंद हुए थे.

इसे भी पढें:-Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के फिर बढ़े भाव, जानिए ताजा रेट

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This