ईरान का फाइटर जेट क्रैश, पायलट की मौत, US से बढ़ते सैन्य तनाव के बीच तेहरान को बड़ा झटका

Must Read

Tehran: अमेरिका से बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान को बड़ा झटका लगा है. पश्चिमी ईरान के हमदान में ट्रेनिंग उड़ान के दौरान देश का फाइटर जेट क्रैश हो गया. हादसे में पायलट की मौत हो गई है. ईरानी सरकारी मीडिया से जुड़ी प्रेस टीवी ने इस हादसे की पुष्टि की है. पायलट का नाम मेहदी फिरोजमंद बताया गया है.

स्ट्राइक पर विचार कर रहा है अमेरिका

यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के संकेत दे चुके हैं. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ईरान पर लिमिटेड मिलिट्री स्ट्राइक पर विचार कर रहा है. यह कार्रवाई ईरान को नई न्यूक्लियर डील के लिए मजबूर करने के मकसद से हो सकती है. शुरुआती हमले सीमित सैन्य या सरकारी ठिकानों पर किए जा सकते हैं.

साफ हो सकती है स्थिति

ट्रंप ने हाल ही में कहा कि हम एक डील करेंगे या किसी न किसी तरह डील करेंगे और संकेत दिया कि अगले 10 से 15 दिनों में स्थिति साफ हो सकती है. पेंटागन मिडिल ईस्ट में बड़ी सैन्य तैनाती कर रहा है. एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड R. फोर्ड और उसके युद्धपोत क्षेत्र में तैनात कर दिया है. मार्च के मध्य तक अमेरिकी सैन्य जमावड़ा पूरी तरह तैयार होने की उम्मीद है.

ठिकानों को वैध लक्ष्य मानेगा ईरान

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को पत्र लिखकर आगाह किया है कि अगर उस पर सैन्य हमला हुआ तो वह क्षेत्र में मौजूद शत्रु ताकत के ठिकानों को वैध लक्ष्य मानेगा. ईरान का कहना है कि कोई भी देश उसे न्यूक्लियर एनरिचमेंट के अधिकार से वंचित नहीं कर सकता. ईरान ने दोहराया कि वह परमाणु हथियार नहीं चाहता लेकिन नागरिक उद्देश्यों के लिए यूरेनियम संवर्धन उसका अधिकार है.

इसे भी पढ़ें. PM Modi का आज का ‘सुभाषितम्’: क्या है उस ‘पूर्णता’ का रहस्य, जो बदल सकता है आपकी जिंदगी ?

Latest News

पूजा के लिए शंख खरीदने समय ऐसे करें असली और नकली की पहचान

Real Puja Shankh: बाजार से शंख खरीदते समय अक्सर लोग उसकी खूबसूरती देखकर मोहित हो जाते हैं, लेकिन असली...

More Articles Like This