Delhi से Meerut अब सिर्फ 40 मिनट दूर! नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो सेवा आज से शुरू, जानें किराया और रूट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Namo Bharat Train Delhi to Meerut: दिल्ली और मेरठ के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज का दिन किसी बड़ी राहत से कम नहीं है. खासकर उन हजारों लोगों के लिए, जो काम या पढ़ाई के लिए मेरठ से दिल्ली आते-जाते हैं और नेशनल हाईवे के लंबे ट्रैफिक जाम में घंटों फंसते हैं. अब उनकी परेशानी काफी हद तक खत्म होने वाली है. आज से सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक ‘नमो भारत’ रैपिड रेल सेवा पूरी तरह शुरू हो रही है, जिससे इस पूरे क्षेत्र में आवागमन की तस्वीर बदलने की उम्मीद है.

3 घंटे का सफर अब सिर्फ 40 मिनट में

जरा कल्पना कीजिए, सराय काले खां से बेगमपुल तक का करीब 70 किलोमीटर का फासला, जिसे सड़क मार्ग से तय करने में अमूमन ढाई से तीन घंटे लग जाते थे, वह अब मात्र 40 मिनट में सिमट जाएगा. यह कोई जादुई आंकड़ा नहीं है, बल्कि रैपिड रेल की उस 160 किमी प्रति घंटे वाली रफ्तार का कमाल है, जिसका सफल ट्रायल हाल ही में पूरा हुआ है. अब पूरी 82 किलोमीटर की लाइन पर सफर करने में भी एक घंटे से कम का समय लगेगा.

मरीजों के लिए ‘लाइफलाइन’ साबित होगा प्रोजेक्ट

मेरठ से दिल्ली आने वालों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी होती है, जो इलाज के लिए एम्स और सफदरजंग जैसे प्रमुख अस्पतालों तक पहुंचते हैं. नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो को इस तरह तैयार किया गया है कि यह तेज, सुरक्षित और समय बचाने वाला विकल्प बने. बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर विशेष लिफ्ट की व्यवस्था की गई है, जबकि कोच के भीतर व्हीलचेयर के लिए अलग स्थान उपलब्ध कराया गया है. यही सुविधाएं इसे पारंपरिक ट्रेनों की तुलना में अधिक आधुनिक और संवेदनशील परिवहन प्रणाली बनाती हैं.

मेरठ मेट्रो के 13 स्टेशन

रैपिड रेल के साथ-साथ मेरठ शहर के अंदरूनी ट्रैफिक को सुलझाने के लिए ‘मेरठ मेट्रो’ भी तैयार है. यह मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच कुल 13 स्टेशनों को कवर करेगी. अच्छी बात यह है कि मेरठ साउथ, शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम जैसे स्टेशनों पर आप रैपिड रेल से उतरकर सीधे मेट्रो में शिफ्ट हो सकेंगे.

स्टेशनों की सूची इस प्रकार है: मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डोरली, मेरठ उत्तर, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो.

जेब पर कितना पड़ेगा बोझ ?

अब सबसे अहम सवाल किराए का है, जो हर यात्री के मन में है. हालांकि आधिकारिक दरों की अंतिम सूची अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन जानकारों के अनुसार दिल्ली से मेरठ (मोदीपुरम) तक का किराया लगभग 213 रुपये के आसपास हो सकता है. वहीं मेरठ साउथ से गाजियाबाद तक का सफर करीब 90 रुपये में पूरा किया जा सकेगा.

समय की बात करें तो यह ट्रेन सोमवार से शनिवार सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होगी, जबकि रविवार को इसकी सेवा सुबह 8 बजे से शुरू होगी. टिकट लेने के लिए यात्रियों को लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी; मोबाइल ऐप, स्मार्ट कार्ड या स्टेशन पर उपलब्ध ऑटोमैटिक मशीनों के माध्यम से तुरंत टिकट लिया जा सकेगा.

यह भी पढ़े: DA Hike 2026: होली से पहले डीए बढ़ोतरी पर चर्चा तेज, कर्मचारियों को 2 प्रतिशत तक राहत की उम्मीद

Latest News

CBG पर एक्साइज ड्यूटी छूट से आएगा 1 लाख करोड़ का निवेश, स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय बजट 2026 में CBG पर एक्साइज ड्यूटी छूट से स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा निवेश आने की संभावना है. इससे निजी निवेश, ऊर्जा सुरक्षा और ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिल सकता है.

More Articles Like This