कैलिफोर्निया में बर्फबारी और हिमस्खलन से मचा हाहाकार, 9 बैककंट्री स्कीयर्स की मौत

Must Read

California : कैलिफोर्निया के सिएरा नेवादा में भार हिमस्खलन हुआ है. बता दें कि इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. अभी तक आधिकारियों ने अब तक नौ बैककंट्री स्कीयर्स के शव बरामद करने का दावा किया है. बता दें कि यह एक भयावह मंजर के बाद शुरू किया गया अभियान था, जिसमें तेज बर्फबारी भी हुई और इसी के कारण काफी बाधा आई.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार नेवादा काउंटी के शेरिफ लेफ्टिनेंट डेनिस हैक के अनुसार नौवां व्यक्ति अन्य पीड़ितों के “काफी करीब” मिला, लेकिन उस समय सफेदी छाई होने के कारण उसे देखना असंभव था.  बता दें कि एक संवाददाता सम्मेलन में, शेरिफ शैनन मून ने उन कई एजेंसियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की जिन्होंने शवों की बरामदगी में मदद की. इस मामले को लेकर मून का कहना है कि “इस पर्वतीय समुदाय में हम भाग्यशाली हैं कि हम बहुत करीबी हैं, और त्रासदी के समय हमारा समुदाय आगे आता है.

ब्लैकबर्ड माउंटेन के संस्थापक ने बयान में कहा

बता दें कि शेरिफ ने पहली बार ब्लैकबर्ड माउंटेन कंपनी के तीन गाइडों के नाम बताए जो मारे गए. ऐसे में कंपनी की वेबसाइट पर लिखी उनकी जीवनी के मुताबिक, अलिसांद्राटोस मूल रूप से फ्लोरिडा के टैंपा से थे और करीब एक दशक पहले ताहो आ गए थे. बताया जा रहा है कि उन्हें बैककंट्री एक्सप्लोरेशन से लेकर रॉक क्लाइंबिंग तक कई एडवेंचर गतिविधियां पसंद थीं. साथ ही ये भी बताया कि वे बहुत आरामदायक स्‍वभाव के थे और वे दूसरों के साथ पहाड़ों के ज्ञान और प्यार को साझा करने के लिए समर्पित थे.  ऐसे में ब्लैकबर्ड माउंटेन के संस्थापक जेब ब्लेस ने अपने एक बयान में कहा कि “यह एक बहुत बड़ी त्रासदी थी, और हमारी टीम ने कभी इतनी दुखद घटना नहीं देखी.

6 महिला स्कीयर्स की भी मौत 

अन्य छह मृतक महिलाएं थीं, जो करीबी दोस्तों के एक समूह में थीं. मीडिया रिपोर्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि वे अनुभवी बैककंट्री स्कीयर्स थीं और सिएरा नेवादा की जंगल में नेविगेट करना जानती थीं. इतना ही नही बल्कि उन्हें कैरी एटकिन, लिज क्लाबॉफ, डेनियल कीटली, केट मॉर्स, कैरोलाइन सेकर और केट विट के रूप में पहचाना गया. यह भी बताया है कि सभी की उम्र 40 साल के करीब थी. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार परिवारों ने शोक मनाते समय गोपनीयता की अपील की और ये भी कहा कि “कई अनुत्तरित सवाल हैं.

इसे भी पढ़े :- चीन को लगा करारा झटका! भारत और ब्राजील के बीच मिनरल एग्रीमेंट साइन

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This