देशभर में हिंसा, गाडियों-दुकानों में आग… ड्रग लॉर्ड एल मेंचो के मारे जाने के बाद मैक्सिको के बुरे हालात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mexico violence: मैक्सिको में कुख्यात ड्रग माफिया सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा उर्फ “एल मेंचो” की सैन्य कार्रवाई में मौत के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़क उठी है. जलिस्को न्यू जेनरेशन या CJNG ड्रग्स कार्टेल के बॉस की मौत के बाद मैक्सिको जल रहा है. सड़कों पर आगजनी, गोलीबारी और दहशत के बीच सरकार, कार्टेल और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रियाएं सामने आईं है.

बता दें कि “एल मेंचो” की सैन्य कार्रवाई में मौत के कुछ घंटों के अंदर ही हालात बिगड़ गए. कथित तौर पर उसके समर्थक हथियारबंद लोगों ने कई राज्यों में हाईवे जाम कर दिए और गाड़ियों व दुकानों को आग लगा दी. ऐसे में कई शहरों में प्रशासन ने पर्यटकों और स्‍थानीय लोगों से घरों में रहने की अपील की है.

प्‍यूर्टो वालार्टा के लिए कई उड़ाने भी रद्द

ट्रक चालकों को सुरक्षित रास्ते अपनाने या हालात शांत होने तक अपने डिपो लौटने की सलाह दी गई. वहीं एयर कनाडा, यूनाइटेड एयरलाइंस और एयरोमैक्सिको सहित कई एयरलाइनों ने प्यूर्टो वालार्टा के लिए उड़ानें रद्द कर दीं. इस दौरान छह से अधिक राज्यों में फैली इस हिंसा ने मैक्सिको में पिछले दो दशकों से चल रही ड्रग कार्टेल के खिलाफ सरकारी जंग की याद दिला दी. अलग-अलग सरकारों की कार्रवाइयों ने देश के बड़े हिस्सों को लंबे समय से हिंसा की चपेट में रखा है.

हिंसा आगे और भी घात‍क होने की संभावना

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के एक सदस्य ने कहा कि वह एल मेंचो की मौत का बदला लिया जा रहा है, आगजनी और फायरिंग सरकार के खिलाफ कार्टेल का बदला है. उसने चेतावनी दी कि कार्टेल पर कब्जा करने की कोशिश में आगे और खून-खराबा हो सकता है.

कार्टेल पर कब्जा करने की कोशिश

उस कार्टेल मेंबर ने कहा कि “हमले नेता की मौत का बदला लेने के लिए किए गए हैं. हम सरकार के खिलाफ हैं और नाराजगी हैं… लेकिन बाद में अंदरूनी हत्याएं होंगी, क्योंकि एल मेंचो के बाद अलग-अलग समूह कार्टेल पर कब्जा करने की कोशिश करेंगे.”

तपलपा में हुई सैन्य कार्रवाई से लगभग पांच घंटे की दूरी पर प्यूर्टो वालार्टा में समुद्र किनारे मौजूद लोग धुएं से ढके आसमान का वीडियो बनाते दिखे. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा के डेनियल ड्रोलेट ने कहा कि “मैंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा,” और चिंता जताई कि शांत माने जाने वाले इस पर्यटन क्षेत्र में हिंसा का नया दौर शुरू हो सकता है.

नेशनल गार्ड के सैन्य पुलिस ठिकाने पर भी हमला

जलिस्को राज्य में बंदूकधारियों ने नेशनल गार्ड के सैन्य पुलिस ठिकाने पर हमला किया. प्रशासन ने होटल मेहमानों को अंदर रहने और सार्वजनिक परिवहन रोकने की सलाह दी, जबकि अन्य राज्यों में टैंकों की तैनाती, रोडब्लॉक और सड़कों पर कार्टेल मेंबर्स की गतिविधियां देखी गईं. इसके अलावा, ट्रक उद्योग संगठन ने बयान में कहा कि वह हाईवे पर हो रही हिंसा से “गहराई से चिंतित” है और ड्राइवरों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी. गुआनाजुआतो राज्य में 23 नगरपालिकाओं में 55 घटनाएं और 18 गिरफ्तारियां हुईं, हालांकि शाम तक हालात काबू में बताए गए.

इसे भी पढें:-9 साल बाद इजरायल के आधिकारिक दौरे पर PM Modi, नेसेट को करेंगे संबोधित

Latest News

22 April 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This