New Delhi: तीन बार के एशियन पैरा गेम्स जैवलिन थ्रो चैंपियन नीरज यादव ने मंगलवार को अपने फ्लैट पर सुसाइड कर लिया. नीरज ने अपने घर पर कथित तौर पर जहर खा लिया था. 28 अक्टूबर को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा था. नेशनल चीफ पैरा-एथलेटिक्स कोच एस. सत्यनारायण ने इस बात की पुष्टि की. 42 साल के नीरज के निधन की खबर से खेल जगत में शोक है. सत्यनारायण ने बुधवार को बताया कि नीरज ने अपने फ्लैट पर सुसाइड कर लिया है. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है.
जाने-माने पैरा-एथलीटों में से एक थे
इस कदम के पीछे का कारण अभी पता नहीं चला है. उत्तर प्रदेश के रहने वाले नीरज भारत के जाने-माने पैरा-एथलीटों में से एक थे. उन्होंने लगभग सात साल तक व्हीलचेयर टेनिस खेलने के बाद 2015 में अपना एथलेटिक्स करियर शुरू किया था. उन्होंने 2016 में फाजा ग्रैंड प्रिक्स में पुरुषों के शॉट पुट और डिस्कस एफ55 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था. 2018 एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने 29.84 मीटर के एशियन रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था.
एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीते
नीरज ने अक्टूबर 2023 में चीन के हांगझोऊ में 2023 में हुए एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीते, जिसमें उन्होंने एफ54/55/56 क्लास में डिस्कस थ्रो में गोल्ड जीता और पुरुषों की एफ55 कैटेगरी में जैवलिन में गोल्ड मेडल जीता. 2022 में उन्होंने मोरक्को में माराकेच पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में एक नए इंडियन नेशनल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता. नीरज को 7 साल की उम्र में पोलियो का पता चला था. इसके बाद से व्हीलचेयर के सहारे उन्होंने खेल के क्षेत्र में ऊंचाई हासिल की. उन्होंने लगभग सात साल तक व्हीलचेयर टेनिस खेलने के बाद 2015 में अपना एथलेटिक्स करियर शुरू किया.
गोल्ड मेडल ने उन्हें दिलाई बड़ी पहचान
जल्द ही वह इंडियन स्क्वॉड में शामिल हो गए. इंडोनेशिया 2018 एशियन पैरा गेम्स में जैवलिन एफ55 क्लास में गोल्ड मेडल ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई. नीरज को 2015 दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स मीट में सफलता मिली थी. उन्होंने शॉट पुट, जैवलिन और डिस्कस इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीता था.
इसे भी पढ़ें. फ्लाईदुबई फ्लाइट के हीरो कैप्टन स्मित मच्छर को UAE में राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

