Earthquake: दक्षिण चीन सागर में भूकंप से कांप उठा समुद्र का अंतस्तल, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

South China Sea earthquake: दक्षिण चीन सागर 7.1 तीव्रता के भूकंप के कंपन से थर्रा उठा. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, सोमवार को दक्षिण चीन सागर में 7.1 तीव्रता का एक प्रमुख भूकंप आया. इससे समुद्र का अंतस्तल तक कांप उठा. यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सोमवार की सुबह 12:57 बजे आया, जो पूर्वी समय के मुताबिक, रविवार दोपहर 11:57 बजे था.

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र मलेशिया के बोर्नियो द्वीप पर साबाह राज्य में कोटा बेलुड से लगभग 55-62 किमी (34-38 मील) उत्तर-पश्चिम में दक्षिण चीन सागर में था. यह एक बहुत गहरा भूकंप था, जिसकी गहराई लगभग 620 किमी (385 मील) थी. गहराई की वजह से सतह पर प्रभाव काफी कम रहा. हालांकि, यह दूर-दूर तक महसूस किया गया.

किसी नुकसान की खबर नहीं

भूकंप के कारण साबाह के कोटा किनाबालु, कुडाट और अन्य क्षेत्रों में हल्की, मध्यम कंपन्न महसूस हुई. सरावाक के कुछ हिस्सों और यहां तक कि सिंगापुर (जैसे तोआ पायोह, पुनगोल) में भी हल्के झटके रिपोर्ट हुए. लोग वस्तुओं के हिलने-डुलने की बात कर रहे हैं, लेकिन कोई बड़ा नुकसान या कोई हताहत नहीं हुआ. कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई. हाल के वर्षों में साबाह के पास यह सबसे मजबूत भूकंपों में से एक है, लेकिन गहराई ने विनाश को रोक दिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This