Jammu-Kashmir: LOC के पास मिले पाकिस्तान और अमेरिका के नोट चिपके संदिग्ध गुब्बारें, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर से सुरक्षाकर्मियों की टेंशन बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. यहां अखनूर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास दो संदिग्ध गुब्बारे मिले हैं. इन गुब्बारों के साथ अमेरिका और पाकिस्तान की करेंसी चिपकी हुई हैं. यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि करेंसी नकली है या असली. जम्मू और कश्मीर पुलिस की टीम गुब्बारों और उसके साथ मिले नोटों की जांच कर रही है.

मालूम हो कि एक दिन पहले ही सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ में मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था. इसके बाद संदिग्ध गुब्बारों के मिलने से सुरक्षाबल सतर्क हो गए हैं. शुरुआती जानकारी से ऐसा लगता है कि गुब्बारे पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए हैं, लेकिन यह साफ नहीं हैं कि इन गुब्बारों को भेजने का उद्देश्य क्या था.

ये गुब्बारे गुनारा गांव क्षेत्र के खोर पुलिस स्टेशन के सीमा क्षेत्र में मिले, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के काफी करीब है. इनके साथ 5,000 रुपये का एक पाकिस्तानी नोट, एक अमेरिकी डॉलर का नोट, एक पाकिस्तानी मोबाइल नंबर और एक QR कोड या स्कैनर जैसी प्रिंटेड इमेज भी मिली है.

गुब्बारे हवाई जहाज के आकार के थे. इनका रंग सफेद और लाल था और इन पर पाकिस्तान से जुड़े मार्किंग्स थे. अधिकारियों के मुताबिक, ये पाकिस्तान की तरफ से उड़ाकर भेजे गए लगते हैं, क्योंकि बॉर्डर के पास ऐसे गुब्बारे पहले भी मिलते रहे हैं, लेकिन इस बार विदेशी मुद्रा का मिलना नया और संदिग्ध है. सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं. इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है. इसे बैलून टेरर जैसा नया तरीका भी कहा जा रहा है, हालांकि अभी इसका उद्देश्य स्पष्ट नहीं हुआ है. यह घटना जैश-ए-मोहम्मद कमांडर सैफुल्लाह के एनकाउंटर के बाद आई है, जिससे सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This