लखनऊ में भीषण हादसाः पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी डबल डेकर बस, 6 की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow Accident: सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे लखनऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एक डबल डेकर बस पलट गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए गए हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

Purvanchal Expressway Road Accident: high speed bus overturned in Gosaiganj Lucknow News in Hindi

पंजाब से बिहार जा रही थी बस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस लुधियाना (पंजाब) से दरभंगा (बिहार) जा रही थी. बताया जा रहा है कि 80 किलोमीटर से ज्यादा की स्पीड से जा रही बस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज इलाके के हसनापुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई.

हादसे का बाद मौके पर मची चीख-पुकार

इस हादसे के बाद मार्ग पर आवागमन करने वालों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया. क्रेन की मदद से बस को खींचकर सड़क के किनारे ले जाया गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए.

हादसे के बाद मौके पर बस में सवार लोग चीख-पुकार करने लगे. दुर्घटना स्थल पर चारों तरफ खून ही खून नजर आने लगा. हादसे में घायल यात्री सड़क किनारे तड़पते रहे. मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इससे यह आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या  बढ़ सकती है. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पहचान में जुट गई. बताया जा रहा है कि बस चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ. फिलहांल, पुलिस हादसे की जांच में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This