सेंट्रल ईरान में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट, को-पायलट समेत 4 की मौत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Helicopter Crash: ईरानी आर्मी की एविएशन यूनिट का हेलीकॉप्टर मंगलवार को क्रैश हो गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. इसकी जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया की ओर से दी गई है. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर इस्फहान प्रांत में गिरा.

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक ईरानी सेना की एविएशन यूनिट का एक हेलीकॉप्टर मंगलवार सुबह इस्फहान प्रांत के खोमेनी शाहर काउंटी स्थित फल-सब्जी मार्केट में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हादसे में पायलट, को-पायलट और दो विक्रेताओं के मारे जाने की पुष्टि की गई है. इस्फहान प्रांत के संकट प्रबंधन महानिदेशक ने आईआरएनए को बताया कि बचाव दल, दमकलकर्मी और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं और उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया.

मध्‍य पूर्व एशिया में नाजुक हालात

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान पर हमले की अमेरिकी धमकियों के बीच ईरानी मिलिट्री हाई अलर्ट पर है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीमित हमले की धमकी भी दे चुके हैं. हाल ही में उड़ान ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि अमेरिका से मध्य पूर्व एशिया क्षेत्र की ओर सुरक्षाकर्मियों, गोला-बारूद और उपकरणों को ले जाने वाले विमानों का निरंतर आना-जाना लगा हुआ है.

ईरान को करना पडा कई विमान हादसों का सामना

प्रतिबंधों से जूझ रहे ईरान को हाल के सालों में कई हवाई हादसों का सामना करना पड़ा है; अधिकारियों ने शिकायत की है कि उसके पुराने हो रहे विमानों को बनाए रखने के लिए स्पेयर पार्ट्स मिलने में मुश्किलें आ रही हैं.

आईआरएनए न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर ने बताया कि गुरुवार को, पश्चिमी हमेदान प्रांत में देर रात ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान एक ईरानी फाइटर जेट क्रैश हो गया था, जिसमें सवार दो पायलटों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा खुद को बचाने में कामयाब रहा था.

इसे भी पढें:-खामेनेई के खिलाफ ईरान की लड़कियों ने उठाया ‘आजादी’ का झंडा, तीसरे दिन भी यूनिवर्सिटी में फैला विद्रोह

Latest News

इंदौर: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में गूंजे कविता और शायरी के स्वर, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने दिया खास संबोधन

CMD Upendrra Rai On Aakhil Bhartiya Kavi Sammelan: मध्य प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी इंदौर एक बार फिर...

More Articles Like This