अमेरिका की चेतावनी के बीच ईरानी नागरिकों को फोन पर मिला अलर्ट- ‘Wait and see’

Must Read

US President is a man of action :  ‘अमेरिकी राष्ट्रपति का मतलब” कार्रवाई करने वाला व्यक्ति. इंतजार कीजिए और देखिए’…ईरान और अमेरिका में युद्ध की आशंकाओं और ट्रंप की ओर से धमकियों के बीच ईरानियों के फोन पर ऐसे अलर्ट मैसेज आने से खलबली मच गई है. मीडिया का कहना है कि ट्रंप ने तेहरान पर सैन्य हमले के लिए आर्मडा जुटाया. इसके साथ ही उन्होंने दुनिया का सबसे शक्तिशाली न्यूक्लियर एयरक्रॉफ्ट कैरियर यूएसएस आर गेराल्ड फोर्ड को इजरायल के करीब सागर में उतार दिया है. जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह मैसेज ईरान में हजारों लोगों को उनके फोन पर एक साथ आया. बता दें कि इसमें एक अलर्ट भी मिला, जिसमें फारसी में लिखा था, “अमेरिकी राष्ट्रपति कार्रवाई करने वाले व्यक्ति हैं, इंतजार कीजिए और देखिए,”…इस मैसेज से स्‍पष्‍ट होता है कि ट्रंप जो कहते हैं उसे करते भी हैं. इसका मतलब यह है कि ईरान पर अब हमला होने वाला है, क्योंकि ट्रंप कई बार परमाणु वार्ता विफल होने पर ईरान पर हमले की धमकी दे चुके हैं. सबसे महत्‍वपूर्ण बात लोगों के मोबाइल पर यह संदेश अनजान नंबर से आया था.

ट्रंप ने दी ईरान पर हमले की धमकी

बता दें कि ईरानियों के फोन पर यह मैसेज ऐसे समय आया, जब अमेरिकी सेना तेहरान के करीब युद्ध के साजो-सामान के साथ जुट चुकी है. इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर “सीमित सैन्य हमला” करने पर विचार कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, कुछ ही दिन बाद दोनों देशों के बीच जेनेवा में परमाणु वार्ता की तारीख भी तय की गई है.

अमेरिका की धमकियों के जवाब में बोले ईरानी विदेश मंत्री

ऐसे में हालात को देखते हुए अमेरिका की धमकियों के जवाब में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सीबीएस से एक साक्षात्कार में बताया था कि वे अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर गतिरोध पर कूटनीतिक समाधान की “अच्छी संभावना” देखते हैं, लेकिन तेहरान ने अमेरिकी सैन्य जुटान से दबाव में नहीं आने की बात दोहराई. बता दें कि इस बीच पड़ोसी लेबनान में अमेरिकी दूतावास ने सतर्कता के तौर पर दर्जनों कर्मचारियों को निकाला. इससे युद्ध की आशंकाएं बढ़ती जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें :- टॉयलेट के बाहर…, ईरान से लड़ने पहुंचे अमेरिकी जंगी जहाज पर सैनिकों की बढ़ी समस्या

Latest News

अब AIIMS Jammu में भी होगा आंखों के कैंसर का इलाज, AIIMS New Delhi के बाद राज्य में नई सुविधा की शुरूआत

Jammu and Kashmir: दिल्ली के बाद अब जम्मू एम्स में भी मरीजों के आंखों के कैंसर का इलाज होगा....

More Articles Like This