अमेरिका में गुरुद्वारे के बाहर से अगवा सिख सेवादार की अपहरण के बाद हत्या, झील में मिला शव

Must Read

Washington: अमेरिका के कैलिफोर्निया के ट्रेसी शहर में गुरुद्वारे के बाहर से अगवा किए गए सिख सेवादार अवतार सिंह (55) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है. पुलिस ने उनका शव बेरीसा झील से बरामद किया है. पुलिस ने मामले की पुष्टि की है. उनकी मृत्यु को स्थानीय सिख समुदाय के लिए गहरा आघात बताया जा रहा है.

पिछले 20 वर्षों से सेवा दे रहे थे अवतार सिंह

अवतार सिंह ट्रेसी स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक प्रकाश में पिछले 20 वर्षों से सेवादार और लंगरी के रूप में सेवा दे रहे थे. सीसीटीवी फुटेज में गहरे रंग के कपड़ें पहने तीन संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं, जो अवतार सिंह को दोपहर करीब 2.30 बजे जबरन एक सफेद एसयूवी में बैठाकर ले गए.

इच्छा के विरुद्ध वाहन में बैठते आए नजर

अधिकारियों का कहना है कि वह अपनी इच्छा के विरुद्ध वाहन में बैठते नजर आए. उसी शाम वेस्ट ग्रांट लाइन रोड के 16000 ब्लॉक से उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई. शनिवार को स्टेट हाईवे 128 पर एक शव बरामद हुआ, जिसके बाद मोंटीसेलो डैम और रैग कैन्यन रोड के बीच सड़क बंद कर दी गई.

पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए अवतार सिंह

अधिकारियों ने बताया कि मामला आगे की जांच के लिए सैन जोआक्विन काउंटी अधिकारियों को सौंप दिया गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अवतार सिंह की मृत्यु नापा काउंटी में नहीं हुई प्रतीत होती. स्थानीय समुदाय और दोस्तों का कहना है कि अवतार सिंह अपने पीछे पत्नी और छह महीने के तीन जुड़वा बच्चों को छोड़ गए हैं.

सहायता के लिए एक GoFundMe पेज भी शुरू

परिवार की सहायता के लिए एक GoFundMe पेज भी शुरू किया गया है. समुदाय के लोगों ने उन्हें विनम्र, समर्पित और सेवा भाव से जुड़े व्यक्ति के रूप में याद किया. पुलिस ने अपहरण और हत्या के एंगल से जांच तेज कर दी है. अधिकारियों ने अपील की है कि घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी रखने वाले लोग तुरंत सैन जोआक्विन काउंटी शेरिफ कार्यालय से संपर्क करें.

इसे भी पढ़ें. सुप्रीम कोर्ट के फैसले बाद बौखलाए अमेरिकी राष्‍ट्रपति, सुरक्षा के नाम पर लगा सकते हैं नया टैरिफ

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This