‘दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा!’ दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की महिलाओं के साथ बदसलूकी का CM रेखा गुप्ता ने लिया संज्ञान

Must Read

New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बता दें कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ नस्लीय टिप्पणी और उत्पीड़न हुआ था. अब उस घटना ने तूल पकड़ लिया है. रेखा गुप्ता ने इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है.

अरुणाचल की महिलाओं के साथ नस्लीय टिप्पणी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मालवीय नगर में हमारी नॉर्थ-ईस्ट की बहनों के साथ जो बदसलूकी हुई, वह मेरे संज्ञान में आई है. दिल्ली देश की राजधानी है और यहाँ देश के हर कोने से आए लोगों का समान अधिकार है. नॉर्थ-ईस्ट के भाई-बहन अपनी मेहनत से दिल्ली की तरक्की में योगदान देते हैं, उनके साथ ऐसा व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है.

जल्द ही पीड़ित महिलाओं से मिलेंगी CM

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि वह जल्द ही पीड़ित महिलाओं से मिलेंगी और दिल्ली में रह रहे उत्तर-पूर्व के अन्य लोगों की समस्याओं को सुनकर नीतिगत समाधान निकालेंगी. दरअसल, यह घटना 20 फरवरी की है, जब मालवीय नगर में किराए पर रहने वाली अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं का उनके पड़ोसियों, हर्ष सिंह और रूबी जैन के साथ घर की मरम्मत को लेकर विवाद हुआ था.

धंधेवाली कहकर किया अपमानित

आरोप है कि विवाद के दौरान पड़ोसियों ने महिलाओं पर नस्लीय फब्तियां कसीं और उन्हें धंधेवाली कहकर अपमानित किया. घटना के पांच दिन बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम यानी SC/ST एक्ट की धाराएं भी लगाई हैं.

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने और नस्ल या धर्म के आधार पर शत्रुता को बढ़ावा देने से संबंधित प्रावधान शामिल हैं. मामले की जांच अब एक एसीपी (ACP) रैंक के अधिकारी द्वारा की जा रही है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरी प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. CM Yogi in Japan: CM योगी के जापान दौरे में मिले मेगा निवेश प्रस्ताव, 11 हजार करोड़ रुपये का MoU साइन

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This