जम्मू-कश्मीर पर फिर से पुराना राग अलापते ही PAK को लगी फटकार, UN में हुई बेइज्जती, भारत ने दिया जवाब

Must Read

UN: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है. भारत की राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान के झूठे आरोपों का जवाब दिया और Pok खाली करने की भी चेतावनी दी. यह पूरी घटना UN की बैठक में तब हुई, जब पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर पर फिर से पुराना राग अलापना शुरू कर दिया.

PAK को Pok खाली करना चाहिए

अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को Pok यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर खाली करना चाहिए, क्योंकि उसने भारत की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है. साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर में बने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज का जिक्र किया. संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान के आरोपों पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर में बना दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज पाकिस्तान को नकली लगता है तो शायद वह हकीकत से दूर है.

पाकिस्तान के आरोपों को किया खारिज

भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज किया. अनुपमा सिंह ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर में बना दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज पाकिस्तान को नकली लगता है तो शायद वह हकीकत से दूर है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का विकास बजट पाकिस्तान के हालिया पैकेज से दोगुना है, जिससे शायद पाकिस्तान को जलन हो रही है.

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा

यूएन में भारत ने एक बार फिर अपनी पुरानी बात को ही दोहराया. भारत ने साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा था, है और रहेगा. 1947 के इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत इसका भारत में विलय पूरी तरह कानूनी और अंतिम है.

जमीन पर किया गया अवैध कब्ज़ा

भारत की ओर से अनुपमा सिंह ने यह भी कहा कि असली मुद्दा पाकिस्तान द्वारा भारतीय जमीन पर किया गया अवैध कब्ज़ा है, जिसे उसे खाली करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पीओके खाली कर देना चाहिए.

इसे भी पढ़ें. Kamala Harris: कमला हैरिस ने राष्ट्रपति ट्रंप के भाषण को झूठा बताया, लगाया ये आरोप

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This