ब्राजील में भारी बारिश ने जमकर मचाई तबाही, अब तक 68 की मौत, राष्ट्रपति ने जताई संवेदना

Must Read

Brasília: ब्राजील में सोमवार को हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. देश के दक्षिण पूर्वी प्रांत मिनस गेरेस में मरने वालों की संख्या 68 तक पहुंच गई है. इनमें से जुइज डे फोरा शहर में अब तक 62 की जान जा चुकी है, जबकि उबा में भी छह लोगों की मौत हो चुकी है. उधर, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने पीड़ित लोगों के परिजनों और बचाव में जुटे कर्मियों के लिए संवेदना जताई है.

तीन दिन के शोक की घोषणा

मिनस गेरेस के गवर्नर रोमियो जेमा ने प्रांत में तीन दिन के शोक की घोषणा की है. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण मलबों से शव मिलने और इलाज के दौरान घायलों की मौत है. जुइज डे फोरा शहर में अब भी तीन और उबा में दो लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है. राहत एवं बचाव दल ने गिरे हुए घरों में तलाशी अभियान जारी रखा है.

सड़कों पर भरा हुआ है बाढ़ का पानी

सैकड़ों लोग अपने घरों को छोड़कर चले गए हैं. सड़कों पर बाढ़ का पानी भरा हुआ है. जिससे हर तरफ दर्दनाक मंजर नजर आ रहा है. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में और अधिक बारिश होने की आशंका है. प्रशासन की ओर से भारी मशीनरी, खोजी कुत्तों और बचाव दल के सदस्यों की मदद से मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश करने का काम जारी है.

कई पुल और अंडरपास तबाह

इलाके में सोमवार दोपहर को भारी बारिश के चलते नदियों में उफान आने से कई पुल और अंडरपास तबाह हो गए थे जबकि कई पेड़ गिरने से सड़कें बाधित हो गईं. रक्षा मंत्रालय ने इमरजेंसी के तहत प्रभावित इलाकों में टुकड़ियों की मदद से मलबों को हटाने, खाद्य सामग्री पहुंचानेए अस्थायी शिविर बनाने और मानवीय मदद पहुंचाने की पहल की है.

इसे भी पढ़ें. खामेनेई ने US-इजरायल पर जवाबी हमले का दिया आदेश, बोले- लड़ाई को अब हम खत्म करेंगे

Latest News

T20 दबाव वाला खेल, कप्तान के लिए हर चीज पर नजर रखना मुश्किल: उप-कप्तान तिलक वर्मा

Auckland: भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा का कहना है कि वह अपने नेतृत्व रोल का भरपूर आनंद ले...

More Articles Like This