‘जानकारी होती तो मैं खुद उसे पुलिस के हवाले कर देता’, एपस्टीन से संबंधों पर क्लिंटन ने दी गवाही

Must Read

Washington: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने जेफरी एपस्टीन से अपने कथित संबंधों पर कांग्रेस (संसद) के सामने गवाही दी. न्यूयॉर्क में बंद कमरे में पूरे दिन चली इस सुनवाई में पूर्व राष्ट्रपति से फ़ाइनेंसर जेफ़री एपस्टीन से जुड़ी हाल में जारी फ़ाइलों में उनके नाम आने को लेकर सवाल किए गए. इनमें एक तस्वीर भी शामिल है, जिसमें बिल क्लिंटन एक व्यक्ति के साथ हॉट टब में दिखाई दे रहे हैं.

उसके विमान में कभी यात्रा नहीं करते

बिल क्लिंटन ने कहा कि अगर उन्हें ज़रा भी अंदेशा होता कि एपस्टीन क्या कर रहा है तो वह उससे संबंध तोड़ लेते. उसके विमान में कभी यात्रा नहीं करते. उन्होंने अपने ओपनिंग स्टेटमेंट में कहा कि मैं ख़ुद उसे अधिकारियों के हवाले कर देता. एपस्टीन एक यौन अपराधी था. पिछले दो दशकों से जुड़े मामलों में उसका नाम सामने आता रहा है.

किसी भी अपराध का आरोप नहीं

क्लिंटन ने इस संबंध में एक्स पर एक पोस्ट में अपना बयान जारी किया है. इससे पहले गुरुवार को उनकी पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपनी गवाही देने के लिए प्रतिनिधि सभा के सदस्यों से मुलाकात की. बिल क्लिंटन पर किसी भी अपराध का आरोप नहीं है. फिर भी अमेरिकी कानूनी निर्माता यह देखना चाहते हैं कि इस मामले में जवाबदेही कैसे तय होती है.

मामले में कुछ नहीं देखा

एपस्टीन से संबंध रखने के कारण दुनियाभर में कई लोग शीर्ष पदों से हटा दिए गए. एपस्टीन ने इस आरोप को कबूल किया था कि उसने 2008 में नाबालिग लड़कियों को वेश्वावृत्ति की ओर धकेला था. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कहा कि एपस्टीन से जुड़े मामले में उन्होंने कुछ नहीं देखा और कुछ भी ग़लत नहीं किया.

इसे भी पढ़ें. ईरान ने किया जवाबी हमला: बहरीन, कतर, कुवैत और UAE में अमेरिकी सैन्य बेस पर दागी मिसाइले

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This