खामेनेई की मौत के बाद भारत में विरोध प्रदर्शन, श्रीनगर समेत कई शहरों में सुप्रीम लीडर की तस्‍वीरें लेकर सड़कों पर उतरे लोग

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kashmir Protest: अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आते ही दुनियाभर में हड़कंप मच गया. जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में लोग सड़कों पर उतर आए और अमेरिका व इजरायल के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद लोग सड़क पर उतर आए. सैकड़ों प्रदर्शनकारी खामेनेई की बड़ी तस्वीरें और पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे हुए हैं. वे लगातार “खामेनेई जिंदाबाद” और “अमेरिका- इजरायल मुर्दाबाद” जैसे नारे लगा रहे हैं, जो उनकी कड़ी नाराजगी और विरोध को दर्शाता है. इस दौरान शहरों के कई मुख्‍य सड़कों पर भी ट्रैंफिक बाधित हो गया है.

श्रीनगर में भी विरोध प्रदर्शन शुरू

बता दें कि खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में रविवार को विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. स्थानीय लोग खामेनेई की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और अमेरिका व इजरायल विरोधी नारे लगा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने के कारण शहर के कई हिस्सों में पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है लेकिन किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

कश्‍मीर में प्रदर्शन की राजनीतिक वजह

कश्मीर में इन प्रदर्शनों के पीछे गहरी धार्मिक और राजनीतिक वजहें हैं. अयातुल्ला अली खामेनेई को कश्मीर में एक इस्लामी क्रांतिकारी और फिलिस्तीन समर्थक नेता के रूप में देखा जाता है. ईरान का कश्मीर मुद्दे पर लंबे समय से समर्थन रहा है, ख़ासतौर से शिया समुदाय और ईरान समर्थक समूहों के बीच उनकी लोकप्रियता बहुत अधिक रही. उन्हें इस्लामी एकजुटता और शिया मुस्लिम समुदाय का प्रतीक माना जाता है.

इसे भी पढें:-Israel-Iran War: जिस वक्त गिरी मिसाइले, घर के ऑफिस में बैठे थे खामेनेई, उन्हें नहीं था हमले का अंदाजा

Latest News

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग जारी, 152 सीटें, 1478 उम्मीदवार… दांव पर दिग्गजों की किस्मत

West Bengal Election 2026 के पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग. 3.6 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू.

More Articles Like This