काबुल में धमाके से अफरा-तफरी, कई इलाकों में विस्फोट, तालिबान ने दी PAK को सख्त चेतावनी

Must Read

Kabul: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार संघर्ष जारी है. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार तड़के तेज़ धमाकों और गोलीबारी की आवाज़ों से अफरा-तफरी मच गई. सूर्योदय से पहले कई इलाकों में विस्फोट सुने गए, हालांकि हमलों के सटीक लक्ष्य और हताहतों की पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है. संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई देशों ने संयम बरतने और बातचीत की अपील की है.

दक्षिण और मध्य एशिया में बड़ा क्षेत्रीय संकट

उधर, विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह संघर्ष लंबा खिंचा तो दक्षिण और मध्य एशिया में बड़ा क्षेत्रीय संकट पैदा हो सकता है. अफगानिस्तान ने बातचीत की इच्छा जताई है, लेकिन साथ ही गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिन निर्णायक साबित होंगे.

नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं

तालिबान प्रशासन के प्रवक्ता Zabihullah Mujahid ने दावा किया कि काबुल में सुनी गई धमाकों की आवाज़ें अफगान सुरक्षा बलों द्वारा पाकिस्तानी विमानों के खिलाफ की गई एयर डिफेंस कार्रवाई के कारण थीं. उन्होंने कहा कि नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है. अफगान तालिबान पर इस्लामाबाद के पास सैन्य ठिकानों और कथित परमाणु सुविधाओं को ड्रोन से निशाना बनाने का आरोप है.

फैजाबाद और नौशेरा में हमलों का दावा

तालिबान ने फैजाबाद और नौशेरा में हमलों का दावा किया. डूरंड लाइन पर कई पाक चौकियों पर कब्ज़े की खबरों से हालात और गंभीर हो गए. तनाव के बीच पूर्व पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी Adil Raja ने दावा किया कि अफगानिस्तान से लॉन्च ड्रोन ने इस्लामाबाद के नज़दीक सैन्य/कथित परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाया. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पाकिस्तान सरकार/सेना की ओर से विस्तृत आधिकारिक पुष्टि सार्वजनिक नहीं की गई है.

एक सैन्य बेस को ड्रोन से बनाया निशाना

तालिबान सरकार की ओर से कहा गया कि इस्लामाबाद के फैजाबाद इलाके के पास एक सैन्य कैंप, और खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा में एक सैन्य बेस को ड्रोन से निशाना बनाया गया. यह भी दावा किया गया कि कुछ ड्रोन इस्लामाबाद के संवेदनशील सरकारी इलाकों के पास तक पहुंचे. पाकिस्तान ने कहा है कि ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ के तहत अब तक 350 से अधिक तालिबान लड़ाकों को मार गिराया गया है.

कई ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

पाकिस्तानी सूचना मंत्री Ataullah Tarar के मुताबिक 352 तालिबान ऑपरेटिव्स मारे गए, 535 से अधिक घायल व 130 सैन्य ठिकाने नष्ट करने के अलावा 171 टैंक और बख्तरबंद वाहन तबाह कर दिए गए हैं. पाकिस्तान ने 26 अहम पोस्ट पर भी कब्ज़ा कर लिया है. पाकिस्तानी वायुसेना ने काबुल और कंधार तक कई ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है.

इसे भी पढ़ें. Trump Warns Iran. सैन्य कार्रवाई पर अमेरिका का बड़ा अल्टीमेटम, “ऐसा हमला होगा जो दुनिया ने नहीं देखा”

Latest News

Us-Iran Tensions: ट्रंप को अपने ही सैन्य अफसरों पर भरोसा नहीं? जनरल को पद से हटाया, जानें क्यों

Us-Iran Tensions: ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की चर्चा के बीच अमेरिका में रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने...

More Articles Like This