मिडिल ईस्ट तनाव के बीच Adani का हाइफा पोर्ट सुरक्षित, इजरायल में परिचालन सामान्य: APSEZ

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने रविवार को बताया कि क्षेत्र में जारी तनाव के बावजूद इजरायल स्थित उसके हाइफा पोर्ट पर कामकाज सामान्य रूप से जारी है और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं. कंपनी के अनुसार, पोर्ट प्रबंधन ने पुष्टि की है कि वहां के स्टाफ, संपत्तियां और बुनियादी ढांचा पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई है.

सरकार के साथ समन्वय जारी

कंपनी ने आगे कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और इजरायल के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्रालय के साथ समन्वय कर रहा है. साथ ही, अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कार्य कर रहा है. एपीएसईजेड ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और परिचालन की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि पोर्ट का सुचारू संचालन इजरायल की आपूर्ति श्रृंखला और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए महत्वपूर्ण है.

कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

कंपनी ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संचालन की निरंतरता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि इजरायल की आपूर्ति श्रृंखला और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्थिरता बनी रहे. साथ ही कंपनी ने भरोसा दिलाया कि पोर्ट के बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं हुआ है और अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों तथा उसके बाद बढ़े तनाव के बावजूद हाइफा पोर्ट पर व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रूप से जारी हैं.

APSEZ का वैश्विक नेटवर्क

एपीएसईजेड भारत की सबसे बड़ी और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी कंपनियों में से एक है. कंपनी भारत और दुनिया में कुल 19 पोर्ट्स और टर्मिनल्स का संचालन करती है, जिसमें से 15 भारत में और 4 विदेशों — ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इजरायल और तंजानिया में स्थित हैं.

Latest News

अमेरिका से युद्ध में चीन कर रहा ईरान की मदद, तेहरान को ₹610 करोड़ के MANPADS दे रहा ड्रैगन

New Delhi: चीन खाड़ी के युद्ध में ईरान के हाथ मजबूत करने के लिए उसकी हवाई सुरक्षा मजबूत करने...

More Articles Like This