आज UAE से आएंगी SpiceJet की आठ स्पेशल फ्लाइट्स, कुवैत में फंसे हैं 300 भारतीय

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Middle East Tension: निजी विमानन कंपनी SpiceJet ने खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाने के लिए अपनी कोशिशें को तेज दी हैं. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह आज (4 मार्च) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से 8 विशेष उड़ानों का संचालन करेगी.

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष की वजह से पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने से उड़ान संचालन बाधित हुआ है. इन 8 विशेष उड़ानों के जरिए यूएई के फुजैराह से भारत के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए सेवा प्रदान की जा रही है.

दिल्ली के लिए 4 विशेष उड़ानें संचालित

मुंबई के लिए 4 उड़ानें संचालित

कोच्चि के लिए 1 उड़ान संचालित

इससे पहले एयरलाइन ने 3 मार्च को 4 विशेष उड़ानें संचालित कीं. स्पाइसजेट 4 मार्च से अपनी निर्धारित फुजैरा-दिल्ली और फुजैरा-मुंबई उड़ानें बहाल कर देगी.

कुवैत में फंसे हैं 300 भारतीय नागरिक

वही, कुवैत में लगभग 300 भारतीय नागरिक फंस हुए हैं. ये सभी फिलहाल कुवैत के होटल क्राउन प्लाजा में ठहरे हुए हैं, लेकिन वहां की स्थिति अब गंभीर होती जा रही है. फंसे कल्पेश संजय राठी का कहना है कि न तो होटल प्रबंधन उनकी मदद कर रहा है और न ही कुवैत सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन ही मिल रहा है. इन 300 नागरिकों में से अधिकांश लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. ये यात्री किसी काम या ट्रांजिट के सिलसिले में वहां पहुंचे थे. होटल में फंसे भारतीयों ने भारत सरकार और कुवैत स्थित भारतीय दूतावास से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

Latest News

तुर्की ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए एफ-16 फाइटर जेट, ब्रिटिश अक्रोटिरी एयर बेस पर ड्रोन हमले के बाद उठाया कदम

Turkish: तुर्की के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने सुरक्षा के तौर पर उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16...

More Articles Like This