Bharat Express 3rd Anniversary: तीसरी सालगिरह पर 9 मार्च को मेगा कॉन्क्लेव, देशभर के दिग्गज होंगे शामिल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bharat Express 3rd Anniversary: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क अपनी तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर 9 मार्च को राजधानी दिल्ली में एक भव्य मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन करने जा रहा है. यह विशेष कार्यक्रम “विकसित भारत 2047: नए भारत की बात” थीम पर आधारित होगा, जिसमें देश के विकास और भविष्य की दिशा पर व्यापक चर्चा की जाएगी.

यह कॉन्क्लेव भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम सोमवार, 9 मार्च को सुबह 10 बजे से नई दिल्ली के होटल द ललित में आयोजित होगा.

देश की दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल

इस मेगा कॉन्क्लेव में राजनीति, शासन, सामाजिक क्षेत्र और मनोरंजन जगत की कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी. मंच पर देश के प्रमुख नेता, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे.

इस दौरान विकसित भारत 2047 के लक्ष्य, देश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे, कानून व्यवस्था, जल संरक्षण, महिला एवं बाल विकास और युवा शक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी.

ये प्रमुख अतिथि होंगे शामिल

कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथियों में शामिल होंगे. इसके अलावा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी अपने विचार साझा करेंगे.

कॉन्क्लेव में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी शामिल होंगी.

इसके साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा, सांसद मनोज तिवारी और सांसद रवि किशन भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

राजनीति, समाज और सिनेमा जगत के कई दिग्गज भी होंगे मौजूद

कॉन्क्लेव में कई अन्य वरिष्ठ नेता और प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी. इनमें हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार, जदयू नेता केसी त्यागी, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह प्रमुख हैं.

इसके अलावा फिल्म अभिनेता बोमन ईरानी, निर्देशक अनिल शर्मा, हरियाणा कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और डॉ. आचार्य मनीष भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

विचारों का महाकुंभ बनेगा कॉन्क्लेव

आयोजकों के अनुसार यह मेगा कॉन्क्लेव विचारों का एक बड़ा मंच होगा, जहां देश के भविष्य, विकास की दिशा और नए भारत के निर्माण से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क को 1 फरवरी 2023 को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया था. तीन वर्षों के भीतर चैनल ने अपनी तेज, निष्पक्ष और गहन पत्रकारिता के जरिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है.

CMD उपेन्द्र राय के नेतृत्व में भारत एक्सप्रेस ने राजनीति, अपराध, बिजनेस, खेल और मनोरंजन से जुड़ी कई अहम खबरों और मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है. चैनल का मूल मंत्र “सत्य, साहस और समर्पण” रहा है.

यहां देख सकेंगे लाइव कार्यक्रम

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ कॉन्क्लेव को भारत एक्सप्रेस चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. दर्शक इसे टाटा प्ले (535), जियो फाइबर (327), एयरटेल (495), डिश टीवी (671) और d2h (753) जैसे प्रमुख डीटीएच प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे.

इसके अलावा कार्यक्रम जियो टीवी, डेलीहंट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लाइव उपलब्ध रहेगा. भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित यह मेगा कॉन्क्लेव देश के विकास और नए भारत की दिशा पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है.

Latest News

26 April 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This