Pakistan: पाकिस्तान में 15 आतंकी ढेर, सेना को मिली थी खुफिया जानकारी, हथियारों का जखीरा बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग ऑपरेशन में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 15 आतंकवादियों को मार गिराया है. य जानकारी पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने दी है. सेना ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी गुरुवार को मिली थी. इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन (IBOs) चलाए. सेना ने पहला ऑपरेशन बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले में चलाया.

सेना ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान सैनिकों ने ‘खवारिज’ ठिकाने पर असरदार तरीके से हमला किया और कड़ी मुठभेड़ के बाद 12 आतंकवादी मार गिराए. आतंकियों के पास से हथियारों का जखीरा भी बरामद हुआ है. पाकिस्तान सरकार ने 2024 में बैन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को “फितना अल-खवारिज” के तौर पर नोटिफाई किया, जो पहले के इस्लामी इतिहास के एक ग्रुप का जिक्र है, जो हिंसा में शामिल था.

वहीं, बलूचिस्तान के बसीमा जिले में किए गए एक और खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी को ट्रैक किया. सेना ने मिक्स्ड कैलिबर हथियारों का इस्तेमाल कर उनसे असरदार तरीके से भिड़ गए. सेना ने कहा कि जोरदार गोलीबारी के बाद दूसरे ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मारे गए. आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए.

मालूम हो कि बलूचिस्तान में आतंकी संगठन काफी एक्टिव हैं. आतंकवादी अक्सर सुरक्षा बलों और सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाते हैं. पाकिस्तानी सरकार इन हमलों के लिए बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और TTP पर आरोप लगाती है.

Latest News

Asian Games: महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी बधाई

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल मिलने पर राष्ट्रपति...

More Articles Like This