हरियाणाः जींद में रंग बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पांच महिलाओं की मौत, कई गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fire In Jind: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां जींद सफीदों में होली के रंग बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना में पांच महिलाओं की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे. बताया जा रहा है कि गंभीर घायलों को पानीपत सिविल अस्पताल भेजा गया है. वहीं, मजदूरों ने बताया कि हादसे के समय कंपनी में बाहर की तरफ ताला लगा हुआ था, जिससे कोई भी मजदूर बाहर नहीं निकल पाया.

घायलों को दो एंबुलेंस की सहायता से जींद नागरिक अस्पताल लाया गया. पहली एंबुलेंस से तीन घायलों को अस्पताल लाया गया. इनमें सफीदों निवासी रानी (45 वर्ष) पत्नी अनिल कुमार, जगबीर (40) पुत्र चंद्रभान निवासी आदर्श कॉलोनी सफीदों तथा पवन कुमार (30 वर्ष) पुत्र बालवीर निवासी निसंग, जिला करनाल शामिल हैं. वहीं जगबीर और पवन कुमार को भी उपचार के लिए भर्ती किया गया है.

इसके अलावा सफीदों से ही कश्मीरी (39 वर्ष) पत्नी लाभ सिंह निवासी शिव कॉलोनी तथा कमलेश (54) पत्नी रमेश निवासी गीता कॉलोनी को भी झुलसने की हालत में नागरिक अस्पताल जींद लाया गया. एक अन्य घायल बिमला (60 वर्ष) पत्नी सत कुमार निवासी सफीदों को भी इलाज के लिए नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया गया.

सफीदों की भाट कॉलोनी में फैक्ट्री में काम करने वाली 16 महिलाओं और दो पुरूषों को जली हालत में बाहर निकाला गया, जिनमें से पांच महिलाओं की मौत हो चुकी है. मृतकों में  पूजा निवासी वार्ड नंबर 13 सफीदो, ऊषा पत्नी जगदीश वासी आदर्श कालोनी सफीदो, पिंकी पत्नी बाबू वासी सिंघपुरा, गुडडी वासी सफीदो और एक अन्य महिला शामिल हैं.

फिलहाल एक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं, आक्रोशित मृतक के परिजनों ने सफीदों में सड़क जाम करने की धमकी दी. इसके बाद डीसी और एसपी ने मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन देकर शांत कराया. पुलिस ने शवों को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Gold Silver Price Today: धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए आज का रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This