ईरान से जारी युद्ध के बीच ट्रंप ने ब्रिटेन के PM पर साधा निशाना, ‘हमें अब जरूरत नहीं है…’

Must Read

US Iran War : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों के बीच ब्रिटेन का समर्थन न मिलने का जिक्र किया. ऐसे में ट्रंप ने प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर निशाना साधा और कहा कि यूरोपीय देश अब पश्चिम एशिया में एयरक्रॉफ्ट कैरियर भेजने पर विचार कर रहा है.

सोशल मीडिया के एक्स पर ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि अमेरिका को युद्ध जीतने के बाद उसमें शामिल होने वाले लोगों की ज़रूरत नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि “यूनाइटेड किंगडम जो कभी हमारा महान सहयोगी था, शायद सबसे महान, आखिरकार मिडिल ईस्ट में 2 विमानवाहक पोत भेजने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. ऐसे मे उन्‍होंने कहा कि ठीक है, प्रधानमंत्री स्टारमर, हमें अब उनकी ज़रूरत नहीं है, लेकिन हम याद रखेंगे. हमें ऐसे लोगों की ज़रूरत नहीं है जो युद्ध जीतने के बाद उसमें शामिल हों.”

यही स्पेशल रिलेशनशिप- ट्रंप

इसके साथ ही ब्रिटेन की संसद को संबोधित करते हुए स्टार्मर ने कहा कि “अमेरिकी विमान ब्रिटिश ठिकानों से उड़ान भर रहे हैं और यही स्पेशल रिलेशनशिप है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ब्रिटिश जेट हमारे संयुक्त ठिकानों से मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नागरिकों की रक्षा के लिए ड्रोन और मिसाइलों को मार गिरा रहे हैं. यही इस स्पेशल रिलेशनशिप की असली स्थिति है. अपने लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन खुफिया जानकारी साझा करना, यही स्पेशल रिलेशनशिप है.

इसके साथ ही ईरान पर हमले में शामिल न होने के अपने फैसले को कीर स्टार्मर ने सही ठहराते हुए कहा कि उन्हें कार्रवाई का कोई कानूनी आधार नहीं दिखा. यही कारण है कि उनका रुख अभी भी वही है.

रक्षात्मक अभियानों के लिए ब्रिटिश ठिकानों का उपयोग

बता दें कि ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए 7 मार्च के ऑपरेशन अपडेट शेयर किए, उन्‍होंने बताया कि अमेरिका ने रक्षात्मक अभियानों के लिए ब्रिटिश ठिकानों का उपयोग शुरू कर दिया है ताकि ईरान को क्षेत्र में मिसाइल दागने से रोका जा सके, इससे ब्रिटिश नागरिकों की जान को खतरा है. इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर ब्रिटेन के रुख को बेहद असहयोगी बताया. इतना ही नही बल्कि ट्रंप ने कीर स्टार्मर की दोनों देशों के संबंधों को बिगाड़ने के लिए आलोचना की और कहा कि वह विंस्टन चर्चिल नहीं हैं.

इसे भी पढ़े :- दुनियाभर में भारत बना रहा में व्यापार साझेदारियों का बड़ा नेटवर्क, अमेरिका के साथ किया सबसे बेहतर व्यापार समझौता

Latest News

अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

More Articles Like This