‘हमारे सुप्रीम लीडर पूरी तरह सुरक्षित’, मोजतबा को लेकर उड़ रही अफवाहों के बीच ईरान ने किया दावा

Must Read

US-Israel-Iran War: ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध बुधवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया है. इसी बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर चल रही चोट की खबरों को ईरान सरकार ने खारिज कर दिया है. ईरान के राष्ट्रपति के बेटे यूसुफ पेजेश्कियन ने कहा कि मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं.

इजरायल के हमलों के लगी थी चोट

उन्होंने बताया कि उन्हें चोट लगने की खबरें मिली थीं लेकिन विश्वसनीय लोगों से जानकारी लेने के बाद पता चला कि वह ठीक हैं. मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि अमेरिका और इजरायल के हमलों के दौरान उन्हें चोट लगी थी. कुछ रिपोर्टों के मुताबिक उनके पैरों में हल्की चोट आई थी और वह एक सुरक्षित स्थान पर रह रहे हैं.

बाद अब तक का सबसे तीव्र हमला

वहीं ईरानी विशेष सेना IRGC ने कहा है कि उसने युद्ध शुरू होने के बाद अब तक का सबसे तीव्र हमला किया है. इस दौरान ईरान ने इजरायल और क्षेत्र में मौजूद अमेरिका के ठिकानों पर कई मिसाइलें दागीं. इजरायल की सेना के अनुसार मिसाइल हमले के बाद देश के कई इलाकों में सायरन बजने लगे ताकि लोग सुरक्षित स्थानों पर जा सकें. हालांकि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

एक ईरानी बैंक पर हमला

ईरान की सेना ने कहा है कि अब वह मध्य-पूर्व में आर्थिक और बैंकिंग हितों को निशाना बना सकती है. यह चेतावनी उस हमले के बाद दी गई है, जिसे ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका-इजरायल की ओर से एक ईरानी बैंक पर हमला किया गया है. ईरान के खत्म-उल-अनबिया एयर डिफेंस बेस के प्रवक्ता ने कहा कि इस कार्रवाई के जवाब में अब अमेरिका और इजरायल से जुड़े बैंक और आर्थिक केंद्र उसके निशाने पर होंगे. ईरानी सरकार ने नागरिकों को भी चेतावनी दी है कि वे इन देशों से जुड़े बैंकों से दूर रहें, क्योंकि उन पर हमले का खतरा बढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें. दिग्गज एक्टर थक्काली श्रीनिवासन का 72 साल की उम्र में निधन, सेलेब्स से लेकर फैंस तक दे रहे श्रद्धांजलि

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This