UPSSSC Final Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन-2024 भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आयोग की ओर से रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों की सूची शामिल है.
इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 357 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी की गई पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर या नाम चेक कर सकते हैं.
आयोग के अनुसार, फाइनल रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है और उम्मीदवार इसे आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं.
ऐसे डाउनलोड करें UPSSSC Final Result
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें.
- यहां UPSSSC Junior Analyst Medicine Final Result 2024 लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- उम्मीदवार उसमें अपना रोल नंबर या नाम खोज सकते हैं और चाहें तो पीडीएफ डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.
जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल सूची में शामिल है, उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए आयोग की ओर से निर्धारित निर्देशों का पालन करना होगा.
यह भी पढ़े: मौसम लेने वाला है बड़ा यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच IMD का अलर्ट, इन राज्यों में होगी बारिश

