भारतीयों के लिए खुशखबरी! ईरान को चकमा देकर 1,35,335 मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा सऊदी का जहाज

Must Read

Saudi Oil Ship in India : मिडिल ईस्‍ट में जारी जंग के बीच सऊदी अरब का कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच गया है. बता दें कि यह जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) को पार करके भारत तक पहुंचा है, जिससे ईंधन आपूर्ति को लेकर बनी चिंताओं में राहत मिली है. क्‍योंकि लाइबेरिया के झंडे वाला तेल टैंकर शेनलोंग (Suezmax) लगभग 1,35,335 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर सऊदी अरब से रवाना हुआ था. साथ ही यह जहाज एथेंस स्थित कंपनी Dynacom Tankers Management ऑपरेट करती है.

तनाव के दौरान भारत पहुंचा पहला बड़ा तेल जहाज

कुछ ही समय पहले यह टैंकर क्षेत्रीय तनाव के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) पार कर भारत पहुंचने वाला पहला बड़ा तेल जहाज माना जा रहा है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जहाज ने मुंबई पहुंचने के बाद बंदरगाह पर डॉक किया गया है, जहां से कच्चा तेल पूर्वी मुंबई के माहुल इलाके में स्थित रिफाइनरियों तक पहुंचाया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा कारणों से जहाज ने संवेदनशील समुद्री क्षेत्र से गुजरते समय अस्थायी रूप से अपना AIS ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर दिया था. बता दें कि इसे जहाज की लोकेशन दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. टैंकर 9 मार्च को दोबारा ट्रैकिंग सिस्टम पर दिखाई दिया और 11 मार्च को मुंबई पहुंच गया.

खाड़ी देशों से आने वाले तेल पर निर्भर देश की ऊर्जा

ऐसे में मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच सऊदी अरब का शिपमेंट का सुरक्षित पहुंचना भारत के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि माना जा रहा है कि वर्तमान में देश की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आने वाले कच्चे तेल पर निर्भर करता है. ऐसे में आज के समय में सरकार ने देश की जनता को सोशल मीडिया पर फैल रहे अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है. बता दें कि भारत के पास कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का बड़ा भंडार मौजूद है.

कुल भंडार में कई सोर्स शामिल

इस मामले को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आपात स्थिति बनती है तो यह भंडार पूरे देश की जरूरतों को करीब 7 से 8 सप्ताह यानी लगभग दो महीने तक पूरा कर सकता है. बता दें कि इस कुल भंडार में कई सोर्स शामिल हैं. इसमें पेट्रोलियम रिजर्व, तेल रिफाइनरियों में रखा स्टॉक और समुद्री रास्ते से भारत आ रहा कच्चा तेल भी शामिल होता है.

इसे भी पढ़ें :- ईरानी मिसाइलों में शामिल रूस की तकनीकी मदद, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा

Latest News

हाबड़ा में मिले आठ जिंदा बम: मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बढ़ी हलचल

Habra bombs recovery Election Tension: हाबड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां (उत्तर 24 परगना)...

More Articles Like This