ईरान तीन शर्तों पर US-इजराइल से जंग खत्म करने को तैयार, पेजेशकियन ने किया ऐलान

Must Read

US-Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और संघर्ष के बीच ईरान ने पहली बार साफ तौर पर अपनी शर्तें सामने रख दी हैं. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश शांति चाहता है, लेकिन युद्ध खत्म करने के लिए कुछ जरूरी शर्तों को मानना होगा. पेजेश्कियान ने कहा कि अगर तीन प्रमुख मांगें पूरी कर दी जाएं तो तेहरान युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार है. पेजेशकियन ने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया.

दोहराई ईरान की प्रतिबद्धता

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने Russia और Pakistan के नेताओं से बातचीत के दौरान क्षेत्र में शांति के लिए ईरान की प्रतिबद्धता दोहराई है. उनका आरोप है कि मौजूदा युद्ध की शुरुआत इजरायल और अमेरिका की कार्रवाई से हुई और जब तक इन मुद्दों पर स्पष्ट समझौता नहीं होता, तब तक संघर्ष खत्म नहीं होगा.

शासन के गिरने की संभावना फिलहाल स्पष्ट नहीं

रिपोर्टों के अनुसार, इजरायली अधिकारियों का मानना है कि ईरान के खिलाफ चल रहे हमलों से उसके धार्मिक शासन के गिरने की संभावना फिलहाल स्पष्ट नहीं है. हालांकि Donald Trump ने संकेत दिया है कि युद्ध जल्द खत्म हो सकता है, लेकिन इजरायल के रणनीतिक हलकों का मानना है कि वाशिंगटन अभी संघर्ष रोकने के करीब नहीं है.

इजरायल के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमले

रिपोर्टों के अनुसार यह संघर्ष 28 फरवरी को उस समय शुरू हुआ, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ संयुक्त एहतियाती हमला किया. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए. जॉर्डन, इराक और खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इन घटनाओं के बाद पूरे मध्य पूर्व में सैन्य तनाव तेजी से बढ़ गया.

ईरान की तीन मुख्य शर्तें

 

  • ईरान के “वैध अधिकारों” को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया जाए.
  • युद्ध में हुए नुकसान के लिए ईरान को मुआवजा दिया जाए.
  • भविष्य में किसी भी सैन्य हमले के खिलाफ ठोस अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा गारंटी दी जाए.

इसे भी पढ़ें. इजरायल के टार्गेट पर ईरान के नए सुप्रीम लीडर!, बोला-देश के खिलाफ नीतियां बनाने वालों को खत्म कर देंगे

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This