इजराइली हमलों में ईरान के कई टॉप परमाणु वैज्ञानिकों की मौत, नेतन्याहू ने मुजतबा पर भी साधा निशाना

Must Read

US Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में संघर्ष लगातार जारी है. इसी बीच बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि हाल ही में हुए इजराइल के हमलों में ईरान के कई शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं. नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने खामेनेई को “रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का कठपुतली” बताया और कहा कि वह सार्वजनिक रूप से सामने भी नहीं आ सकते.

ईरान की राजनीतिक व्यवस्था पर सीधा हमला

इजरायली पीएम ने यह भी कसम खाई कि उनकी सेना हिजबुल्लाह पर हमले जारी रखेगी. नेतन्याहू के इस बयान को ईरान की राजनीतिक व्यवस्था पर सीधा हमला माना जा रहा है. इजराइली प्रधानमंत्री ने गुरुवार रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े अहम ठिकानों और विशेषज्ञों को निशाना बनाया है.

देश के लिए “आजादी के नए रास्ते” का समय करीब

उनके मुताबिक इन हमलों का उद्देश्य ईरान की परमाणु क्षमताओं को कमजोर करना था. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेतन्याहू ने ईरान की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनके देश के लिए “आजादी के नए रास्ते” का समय करीब आ रहा है. उन्होंने कहा कि इजराइल ईरान के लोगों के साथ खड़ा है और चाहता है कि वहां के नागरिक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ें.

आपके हाथ में है फैसला

अपने संबोधन में नेतन्याहू ने कहा कि ईरान में बदलाव का फैसला अंततः वहां के लोगों को ही करना होगा. उन्होंने कहा, “दिन के आखिर में यह आप पर निर्भर करता है. फैसला आपके हाथ में है.” विश्लेषकों का मानना है कि नेतन्याहू का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव तेज हो गया है.

हम हिजबुल्लाह से वसूलेंगे भारी कीमत

लेबनान में बसे और ईरान समर्थित इस समूह ने 2 मार्च को इजरायल पर अपना हमला शुरू किया था, ताकि युद्ध की शुरुआत में अमेरिका-इज़राइल द्वारा ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या का बदला लिया जा सके. अब नेतन्याहू ने कहा है कि हम हिजबुल्लाह से भारी कीमत वसूलेंगे और लेबनान की सरकार के लिए बेहतर होगा कि वह हमसे पहले आगे बढ़े और इस कदम में हिस्सा ले.

इसे भी पढ़ें. PM Modi ने ईरान के राष्ट्रपति से क्षेत्रीय स्थिति पर की चर्चा, शांति और सुरक्षा के लिए कूटनीति पर द‍िया जोर

Latest News

क्या ईरान के डर से पीछे हटा अमेरिका का जंगी जहाज अब्राहम लिंकन? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Israel Iran War: ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नेवी ने दावा करते हुए कहा‍ कि उनकी बैलिस्टिक...

More Articles Like This