कुदरत का यू-टर्न: 19 राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Today Weather Update:देश के कई हिस्सों में पड़ रही तेज और चुभने वाली गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है. रविवार तड़के कई जगहों पर बारिश और बादलों की गरज के साथ मौसम सुहावना हो गया. भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 15 मार्च की आधी रात से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का रुख बदल गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में देश के करीब 19 राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. इसके चलते कई इलाकों में अलर्ट भी जारी किया गया है.


दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मिली राहत

पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को रविवार सुबह बड़ी राहत मिली. देर रात से ही दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में बिजली चमकने और बादल गरजने का सिलसिला शुरू हो गया था.

रविवार सुबह कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई. मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.


उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे बदलता रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी मौसम ने करवट ले ली है. पश्चिमी यूपी से लेकर लखनऊ तक कई इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. ऐसे में बाहर निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतने और छाता साथ रखने की सलाह दी गई है.


बिहार में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज थोड़ा ज्यादा सख्त नजर आ रहा है. यहां सिर्फ बारिश ही नहीं बल्कि तेज आंधी की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. सीमांचल के पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है.

वहीं चंपारण, सीतामढ़ी और औरंगाबाद समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें.


पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है. उत्तराखंड: देहरादून, नैनीताल और चमोली समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना है. 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश: यहां 18 और 19 मार्च को भी मौसम खराब रहने का अनुमान है. ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से ठंड बढ़ सकती है.


इन राज्यों में भी बारिश का अनुमान

झारखंड के अधिकांश हिस्सों में भी रविवार को बारिश की संभावना जताई गई है. गढ़वा और पलामू को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में भी बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है.


बदलते मौसम में रखें सावधानी

मौसम का अचानक बदलना राहत देने वाला जरूर है, लेकिन इससे स्वास्थ्य पर असर भी पड़ सकता है. तापमान में गिरावट के कारण सर्दी-जुकाम और वायरल का खतरा बढ़ जाता है. वहीं किसानों के लिए ओलावृष्टि चिंता का कारण बन सकती है, क्योंकि इससे खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है.

यह भी पढें: Jammu-Kashmir: उरी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Latest News

इजरायली सैन्य अभियान के बाद से लेबनान में हिंसा का भारी असर, अब तक 826 लोगों की मौत, हजारों घायल

Beirut: अमेरिकी-इजरायली सैन्य अभियान के बाद से लेबनान में हिंसा का भारी असर पड़ा है. 28 फरवरी से लेकर...

More Articles Like This