किम जोंग के साथ बेटी ने भी…, नॉर्थ कोरिया ने किया रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम का परीक्षण

Must Read

North Korea : नॉर्थ कोरिया ने परमाणु क्षमता वाले रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह परीक्षण शनिवार को किया गया और इसकी निगरानी खुद देश के नेता किम जोंग उन ने की. इस मामले को लेकर रिपोर्ट का कहना है कि यह परीक्षण मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम (MRLS) का था. इसके साथ ही कोरियन सेंट्रल एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभ्यास में 600 मिमी के अल्ट्रा-प्रिसिजन रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया. इस ड्रिल में कई रॉकेट लॉन्चर और दो तोपखाना यूनिट शामिल थीं.

पूर्वी सागर में द्वीप को बनाया निशाना

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इन रॉकेटों ने पूर्वी सागर में मौजूद एक द्वीप को निशाना बनाया, जो कि लगभग 360 किलोमीटर दूर था. बता दें कि इस हथियार की मारक दूरी करीब 420 किलोमीटर बताई गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन का कहना है कि यह एक बहुत घातक लेकिन आकर्षक हथियार है और इससे दुश्मनों को इसकी ताकत का अंदाजा हो जाएगा. इसके साथ ही परीक्षण के दौरान किम जोंग उन की बेटी किम जू ए भी मौजूद थीं. कुछ ही समय पहले उनकी लगातार सार्वजनिक मौजूदगी के कारण उन्हें किम जोंग उन का संभावित उत्तराधिकारी भी माना जा रहा है.

नियमों के उल्लंघन का साउथ कोरिया ने लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक, इस टेस्टिंग के बाद साउथ कोरिया ने इसे उकसाने वाली कार्रवाई बताया और कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नियमों का उल्लंघन है. इसके साथ ही सियोल ने प्योंगयांग से ऐसे परीक्षण तुरंत बंद करने की मांग की है. बताया जा रहा है कि यह परीक्षण ऐसे समय हुआ है जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास चल रहा है. फ्रीडम शिल्ड  नाम का यह अभ्यास 19 मार्च तक चलेगा.

जापान के पास गिरा टेस्‍ट किया हुआ मिसाइल

बता दें कि इससे पहले मीडिया किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह सैन्य अभ्यास बहुत गंभीर परिणाम ला सकता है. जानकारी देते हुए बता दें कि साउथ कोरिया ने 14 मार्च को एक मिसाइल टेस्ट किया था, जो जापान के पास गिरा था. इसकी जानकारी जापानी सरकार ने सोशल मीडिया के एक्‍स प्‍लेटफार्म पर पोस्ट के दौरान दी थी.

इसे भी पढ़ें :- ईरान के सामने कमजोर होता जा रहा है इजराइल! खत्म हो रहा इंटरसेप्टर, बैलिस्टिक मिसाइल मचा रहे तबाही

Latest News

Russian Attack Ukraine: रूस ने यूक्रेन के राहत सामग्री वितरण केंद्र पर किया हमला, 24 लोगों की मौत

Russian Attack Ukraine: रूस और यूक्रेन जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. जपोरीजिया क्षेत्र के गांव में...

More Articles Like This