16 March 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

16 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 16 मार्च, दिन सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

आज का पंचांग 

16 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और सोमवार का दिन है. द्वादशी तिथि सोमवार सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, उसके त्रयोदशी तिथि लग जाएगी. 16 मार्च को सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक शिव योग रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा. साथ ही सोमवार पूरा दिन पूरी रात पार कर के मंगलवार को सुबह 6 बजकर 22 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा आज पंचक और सोम प्रदोष व्रत है. साथ ही 16 मार्च को पापमोचिनी एकादशी का पारण किया जाएगा.

16 मार्च का पंचांग

चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि- 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक
शिव योग- 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक शिव योग रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा
धनिष्ठा नक्षत्र– 16 मार्च 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 22 मिनट तक
16 मार्च 2026 व्रत-त्यौहार– पापमोचनी एकादशी व्रत पारण, सोम प्रदोष व्रत
पापमोचनी एकादशी व्रत पारण का समय– 16 मार्च 2026 को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 08:00 – 09:30 AM
मुंबई- सुबह 08:17 – 09:47 AM
चंडीगढ़- सुबह 08:02 – 09:32 AM
लखनऊ- सुबह 07:45 – 09:15 AM
भोपाल- सुबह 07:59 – 09:29 AM
कोलकाता- सुबह 07:15 – 08:45 AM
अहमदाबाद- सुबह 08:18 – 09:48 AM
चेन्नई- सुबह 07:46 – 09:17 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – 6:38 AM
सूर्यास्त – 6:32 PM
चन्द्रोदय – Mar 16 4:44 AM
चन्द्रास्त – Mar 16 4:07 PM

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This