व्हाइट गाउन पहन Oscar पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, प्रेजेंट किया ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ अवॉर्ड

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Oscars 2026: 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा देखने को मिला. उनकी किसी फिल्म ने अवॉर्ड नहीं जीता, लेकिन वे पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्हें ऑस्कर जैसे ग्लोबल अवॉर्ड फंक्शन में अवॉर्ड प्रेजेंट करने का मौका मिला.

जेवियर बार्डेम के साथ दिया अवार्ड

अभिनेत्री ने अभिनेता जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को दिया. जोआकिम ट्रायर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पिता और उसकी दो बेटियों के बीच के जटिल और तनावपूर्ण संबंधों को दर्शाती है. फिल्म की कहानी उन अनसुलझे पारिवारिक विवादों और कलात्मक विरासत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनसे यह परिवार जूझ रहा है. नॉर्वे की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे प्रतिष्ठित फिल्मकार की यात्रा है, जो अपने नई फिल्म प्रोजेक्ट पर काम करने के साथ-साथ अपने परिवार के साथ बिगड़े रिश्तों को सुधारने का प्रयास करता है.

व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन में आईं नजर Oscars 2026

अवॉर्ड शो में ही प्रियंका स्टेज पर पहुंची, और वैसी ही जेवियर बार्डेम ने माइक पर गरजते हुए कहा, “फिलिस्तीन को आज़ाद करो.” ऑस्कर के लिए अभिनेत्री ने खास तौर पर एक व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आईं, जिसे डिजाइनर डायोर ने डिजाइन किया. गाउन को क्लासिक हॉलीवुड शैली और आधुनिक बारीकियों के साथ तैयार किया गया. गाउन का स्लिट शेप एक्ट्रेस की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था. गाउन के बड़े घेर और लंबाई ने प्रियंका को शाही लुक दिया.

प्रियंका का ओवरऑल लुक शानदार रहा

गाउन के निचले हिस्से पर, काले और सफेद रंग के ट्यूल की डिटेलिंग ने किसी ब्राइडल गाउन जैसी थी. एक्ट्रेस ने गाउन के साथ डायमंड का लाइटवेट नेकलेस कैरी किया. प्रियंका का ओवरऑल लुक शानदार रहा, जबकि निक जोनस ब्लैक एंड व्हाइट थ्री पीस में नज़र आए कपल ने रेड कार्पेट पर अपनी ट्वविनिंग के साथ सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं.

98वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ

बता दें कि लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ. इस साल ऑस्कर समारोह की मेजबानी लेट-नाइट होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन ने की, जिन्होंने 2025 के शो की भी मेजबानी की थी. निर्देशक रयान कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ इस बार बेस्ट फिल्म, बेस्ट निर्देशक और अभिनेता सहित 16 श्रेणियों में पुरस्कार जीतने की दौड़ में सबसे आगे है.

ये भी पढ़ें- Oscars 2026: ‘सिनर्स’ के माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का खिताब

Latest News

UP बनेगा ग्लोबल AI हब! MLA राजेश्वर सिंह ने CM Yogi को दिया ‘डिजिटल एजुकेशन मिशन’ का मेगा प्लान

Lucknow: सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के स्कूलों...

More Articles Like This