‘दुश्मनों को छोड़कर सभी के लिए खुला है रास्ता…’, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बड़ा बयान

Must Read

US-Iran : काफी लंबे समय से अमेरिका के साथ चल रहे युद्ध की वजह से ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है. बता दें कि यह वही रास्ता है, जहां से भारत समेत कई देशों के जहाज कच्चा तेल और गैस लेकर गुजरते हैं. इसी कड़ी में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि होर्मुज उनके दुश्मनों को छोड़कर सभी के लिए खुला है. सबसे महत्‍वपूर्ण बात कि ईरान ने भारत के दो जहाजों को जाने का रास्ता दिया है.

इस मामले को लेकर अब्बास अराघची ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि रणनीतिक रूप से अहम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला हुआ है. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि ‘असल में यह केवल उन टैंकरों और जहाजों के लिए बंद है जो हमारे दुश्मनों के हैं, लेकिन और बाकी सभी लोग यहां से आराम से गुजर सकते हैं.

ट्रंप ने सात देशों से मांगी मदद

वहीं इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सात देशों से होर्मुज को खुला रखने के लिए युद्धपोत भेजने की मांग की है. इसके साथ ही जानकारी देते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका उन देशों के साथ बातचीत कर रहा है जो मिडिल ईस्ट के कच्चे तेल पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं, जिससे वे इस रास्ते की निगरानी करने वाले गठबंधन में शामिल हो सकें. बता दें कि इस रास्ते से आम तौर पर दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है.

ईरान ने अमेरिका को लेकर किया बड़ा दावा

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, अराघची ने अपने एक इंटरव्यू दौरान अमेरिका पर यूएई में अटैक का आरोप लगाया और कहा कि अमेरिका ने यूएई के दो जगहों रास अल-खैमाह और दुबई के बहुत करीब स्थित एक दूसरी जगह से कम दूरी वाली तोपों का इस्तेमाल करके खर्ग द्वीप और अबू मूसा द्वीप पर हमला किया. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इस कार्रवाई को खतरनाक बताया और कहा कि ईरान सावधानी बरतने की पूरी कोशिश करेगा.

  इसे भी पढ़ें :- Iran Israel War: इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर किया बड़ा अटैक, IDF ने शुरू किया ग्राउंड ऑपरेशन

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This