Israel Hezbollah Conflict: इजरायली ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया है. इजरायली सेना ने सोमवार को बताया कि उसके सैनिकों ने हाल के दिनों में इन ठिकानों पर बड़ा हमला किया है.
इजरायली सेना ने आगे बताया कि उन्होंने हिजबुल्लाह के खिलाफ ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं, ताकि वे अपनी आगे की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बना सकें.
ईरान-इजरायल के बीच लगातार चल रहा संघर्ष
ईरान-इजरायल के बीच लगातार संघर्ष चल रहा है. इस जंग में लेबनान समर्थित हिजबुल्लाह की एंट्री से मिडिल ईस्ट की जंग और बढ़ गई. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद हिजबुल्लाह ने इजरायल पर हमला करना शुरू कर दिया था. वहीं इजरायल ने भी इन हमलों का जवाब दिया. इजरायल ने अब हिजबुल्लाह से बदला लेने के लिए लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं. इजरायल इस अभियान से युद्ध में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है.
-1773644595449.jpg)
ईरान अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना
ईरान ने हाल ही में इजरायल, इराक और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बताया कि उसने इजरायल, इराक और कुवैत में स्थित तीन अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है.
ईरान, अमेरिका से इस युद्ध में बदला लेने के लिए खाड़ी देशों में अमेरिकी एयरबेस को निशाना बना रहा है, क्योंकि अमेरिका के एपिक फ्यूरी ऑपरेशन में ही अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई थी और 28 फरवरी के इस हमले के बाद भी अमेरिका ने ईरान पर कई वार किए.

