Nigeria Blast: नाइजीरिया में कई जगहों पर धमाके, कई लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मैदुगुरी: सोमवार की रात नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में कई जगहों पर जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई कम से कम तीन जगहों पर हुए धमाकों में कई लोगों की मौत हो खबर सामने आई है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. इमरजेंसी सेवाओं का कहना है इस हमले में सुसाइड बॉम्बर के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं, जहां नाइजीरिया का आतंकवादी संगठन बोको हराम सक्रिय है.

किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के संचालन प्रमुख सिराजो अब्दुल्लाही के मुताबिक, ये विस्फोट ‘मैदुगुरी विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल’ के प्रवेश द्वार और दो स्थानीय बाजारों ‘पोस्ट ऑफिस’ एवं ‘मंडे मार्केट’ में हुए. अब्दुल्लाही ने कहा, ”कुछ लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में उनका इलाज हो रहा है. हताहतों की संख्या के बारे में पूरी जानकारी मिलने तक हम सही आंकड़ा नहीं बता सकते.” इस बम धमाकों की जिम्मेदारी अब तक किसी ने नहीं ली है.

विस्फोट के चश्मदीद बगोनी अल्कली ने बताया

विस्फोट के चश्मदीद बगोनी अल्कली ने बताया कि उन्होंने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. अल्कली ने कहा, ”अब तक 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं और अस्पतालों में उनका इलाज किया जा रहा है.” उन्होंने कहा, ” बम विस्फोट के बाद घटनास्थल पर ही कई लोगों की जान चली गई. यह बेहद दुखद है.” एक स्वयंसेवी समूह के सदस्य मोहम्मद हसन ने कहा कि उन्होंने ‘पोस्ट ऑफिस’ और ‘मंडे मार्केट’ से 10 शवों को निकाला.

विस्फोटों की गर्वनर ने निंदा की 

बोर्नो के गवर्नर बाबागाना उमारा जुलुम ने विस्फोटों की कड़ी निंदा की है. नाइजीरिया की सेना ने इससे पहले एक बयान में कहा था कि उसने सोमवार तड़के मैदुगुरी के बाहरी इलाके में संदिग्ध इस्लामी आतंकवादियों द्वारा किए गए हमलों को नाकाम कर दिया था. बता दें कि नाइजीरिया कई वर्षों से विभिन्न हथियारबंद समूहों के कारण उत्पन्न जटिल सुरक्षा संकट से जूझ रहा है, खासकर देश के उत्तरी भाग में.

Latest News

Nita Ambani का ‘मानवता’ को सलाम: ओडिशा में मिला 2025 का प्रतिष्ठित ‘ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’!

नीता अंबानी को KISS भुवनेश्वर ने ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया. समाजसेवा में उनके योगदान को सराहा गया.

More Articles Like This