असम चुनावः भाजपा के 88 उम्मीदवारों का ऐलान, जानें कौन कहां से उतरेगा चुनाव मैदान में

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Assam BJP Candidates List: भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने एक साथ 88 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. बीते बुधवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगी थी और अब इसकी घोषणा कर दी गई है. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, PM मोदी, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल थे.

भाजपा ने 88 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान

भाजपा ने गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिरसिंग जरूआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा और दुधनई से टंकेश्वर राभा को टिकट दिया है. वहीं, अभयपुरी से भूपेन रॉय, बिजनी से अरूप कुमार डे, भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास, मंडिया से बादल चंद्र आर्य, चमरिया से ज्योत्स्ना कलिता और बोको-चायगांव से राजू मेच को प्रत्याशी बनाया गया है.

CM हिमंता बने जालुकबारी से उम्मीदवार

पार्टी ने पलासबारी से हिमांशु शेखर बैश्य, रंगिया से भबेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, नई गुवाहाटी से दिप्लु रंजन सरमा, गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता और जालुकबारी से हिमंत बिस्वा सरमा को मौका दिया है. वहीं, बरखेत्री से नारायण डेका, नलबाड़ी से जयंत मल्ल बरुआ, तिहू से चंद्रमोहन पाटोवारी, तामुलपुर से बिस्वजीत देइमारी, गोरेस्वर से विक्टर कुमार दास, टांगला से बिकन चंद्र डेका, सिपाझार से  डॉ. परमानंद राजबंशी को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है.

पीयूष हाजरिका जागीरोड से प्रत्याशी घोषित

भाजपा ने मंगलदाई से नीलिमा देवी, जागीरोड से पीयूष हाजरिका, मोरीगांव से रमा कांत देवरी, ढिंग से डॉ. मुकुट कुमार देबनाथ, सामागुरी से अनिल सैकिया, बरहमपुर से जीतू गोस्वामी, नौगांव-बतद्रबा से रूपक सरमा, राहा से शशि कांत दास और होजाई से शिलादित्य देव को प्रत्याशी घोषित किया है. वहीं, लामडिंग से सिबू मिश्रा, ढेकियाजुली से अशोक सिंघल, बरछला से रितु बरन सरमा, रंगापारा से कृष्ण कमल तांती, नदुआर से पदम हाजरिका, बिश्वनाथ से पल्लब लोचन दास और बेहाली  से मुनींद्र दास उम्मीदवार बने हैं.

भूपेन कुमार बोरा बिहपुरिया से होंगे कैंडिडेट

भारतीय जनता पार्टी ने गोहपुर से उत्पल बोरा, बिहपुरिया से भूपेन कुमार बोरा, रोंगोनदी से ऋषिराज हाजरिका, लखीमपुर से मानब डेका, ढकुआखाना से नबा कुमार दलेई, धेमाजी से डॉ. रनोज पेगु, जोनाई से भुबन पेगु, सदिया से बलिन चेतिया, डुम डुमा से रूपेश गोवाला, मार्घेरिटा से भास्कर शर्मा, डिगबोई से सुरेन फुकन, माकुम से संजय किशन, तिनसुकिया से पुलक गोहाई, चबुआ-लाहोवाल से बिनोद हाजरिका, डिब्रूगढ़ से प्रशांत फुकन, खोवांग से चक्रधर गगोई और दुलियाजान से रामेश्वर तेली को कैंडिडेट घोषित किया है.

हितेंद्र नाथ गोस्वामी जोरहाट से लड़ेंगे चुनाव

वहीं, लिंगखोंग से बिमल बोरा, नाहरकटिया से तरंग गगोई, सोनारी  से धर्मेश्वर कोवर, माहमोरा से सुरुज दिहिंगिया, डीमो से सुशांत बरगोहांई, नाजिरा से मयूर बरगोहांई, माजुली से भुबन गाम, जोरहाट से हितेंद्र नाथ गोस्वामी, मरियानी से रूपज्योति कुर्मी, तिताबोर से धीरज गोवाला, गोलाघाट से अजंता नेओग, डेरगांव से मृदुल कुमार दत्ता, खुमताई से मृणाल सैकिया, सरूपधार से विश्वजीत फुकन, बोकाजान से सूर्य रोंगफार और हावड़ाघाट से लुन्सिंग टेरोन को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है.

डॉ. राजदीप रॉय को सिलचर से टिकट

बीजेपी ने दीफू से निसो टेरांगपी, रोंगखांग से डॉ. तुलीराम रोंगहांग, अमरी से डॉ. हाबे टेरोन, हाफलोंग से रूपाली लंग्थासा, लखीपुर से कौशिक राय, उधारबोंद से राजदीप गोआला, काटिगोरा से कमलाख्य डे पुरकायस्थ, बोरखोला से किशोर नाथ, सिलचर से डॉ. राजदीप रॉय, धोलाई से अमिय कांति दास, हैलाकांडी से डॉ. मिलन दास, करीमगंज उत्तर से सुब्रत भट्टाचार्य, पाथरकांडी से कृष्णेंदु पॉल और रामकृष्ण नगर से बिजय मालाकार को टिकट दिया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This