Delhi-NCR Weather Update: मार्च में बदला मौसम, बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi-NCR Weather Update: उत्तर भारत समेत राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. बारिश और तेज हवाओं ने तापमान को तेजी से नीचे गिरा दिया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार इस साल मार्च में पिछले तीन वर्षों की तुलना में अधिक बारिश दर्ज की गई है.

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस महीने का अब तक का सबसे कम स्तर है. दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहा. इसी को देखते हुए आज के लिए भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

राजधानी में कहां कितनी बारिश हुई

सफदरजंग मौसम केंद्र के अनुसार 19 मार्च तक औसतन 9.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है. आमतौर पर मार्च में 12.6 मिमी बारिश होती है. इस बार सफदरजंग और लोधी रोड पर 8.2 मिमी, रिज क्षेत्र में 8.6 मिमी, पालम में 6.2 मिमी, आयानगर में 7.2 मिमी और पीतमपुरा में 5.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. सबसे ज्यादा 12.5 मिमी बारिश जनकपुरी में दर्ज की गई.

आज भी बारिश और तेज हवाओं का असर

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. कुछ जगहों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

मौसम में बदलाव की वजह

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय है. इसके कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है. साथ ही हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण का असर दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में देखने को मिल रहा है. यह सिस्टम धीरे-धीरे पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है.

लोगों को राहत, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत

मार्च में हुई इस बारिश ने गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. तेज हवाओं, बिजली और ओलावृष्टि के खतरे को देखते हुए बाहर निकलते समय सावधानी बरतने को कहा गया है.

यह भी पढ़े: एक झपकी ने 5 लोगों को सुलाई मौत की नींद, आगरा में पेड़ से टकराई अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This